✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Vastu Tips: घर में भूलकर भी न लगाएं ये 6 पौधे, रूठ जाती हैं धन की देवी लक्ष्मी मां

ABP Live   |  20 Sep 2022 02:50 PM (IST)
1

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीज जीवन पर अपना प्रभाव डालती है. वास्तु के अनुसार घर में रखे पेड़-पौधे भी घर में सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा लाते हैं.

2

वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें घर में लगाने से दुर्भाग्य और कंगाली आती है. कई बार लोग अनजाने में इन पौधों को लगा लेते है जो आगे चलकर बर्बादी का कारण बनते हैं. आइए जानते हैं कि घर में कौन से पौधे नहीं लगाने चाहिए.

3

बोनसाई- बोनसाई का पौधा दिखने में तो खूबसूरत लगता है लेकिन इसे घर में रखने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार ये पौधा तरक्की में रुकावट बनता है और इसकी वजह से आर्थिक स्थिति खराब होती है.

4

मेहंदी- वास्तु शास्त्र के मुताबिक मेहंदी के पौधे में बुरी शक्तियों का वास होता है. इसे घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जिससे घर की सुख-शांति भंग होती है.

5

इमली- वास्तु शास्त्र के अनुसार इमली का पेड़ घर में नकारात्मकता लाता है. इसे लगाने से घर में हमेशा डर और भय का माहौल बना रहता है. इसलिए इसे भी घर में नहीं लगाना चाहिए.

6

पीपल का पौधा- पीपल का पौधा घर में नकारात्मक ऊर्जा लाता है. अगर घर की दीवार या किसी कोने में पीपल का पौधा उग आया है तो उसे निकाल कर हटा देना चाहिए.

7

बेर का पेड़- बेर के पेड़ में भी कांटे होते हैं. माना जाता है कि ये पेड़ लगाने से जीवन में भी कांटे यानी रुकावटें बढ़नी शुरू हो जाती हैं. वास्तु के अनुसार बेर का पेड़ घर में नकारात्मक ऊर्जा लाता है.

8

कैक्टस का पौधा- घर में कैक्टस का पौधा लगाने से परिवार में कलह होता है. इससे परिवार में आर्थिक संकट गहरा जाता है. कैक्टस का पौधा घर के सदस्यों के जीवन में उदासी लेकर आता है. इसलिए घर में ये पौधा नहीं लगाना चाहिए.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ऐस्ट्रो
  • Vastu Tips: घर में भूलकर भी न लगाएं ये 6 पौधे, रूठ जाती हैं धन की देवी लक्ष्मी मां
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.