Vastu Tips: वैवाहिक जीवन में प्यार और खुशियां भरते हैं ये 7 आसान वास्तु टिप्स
वास्तु शास्त्र के अनुसार हर एक दिशा से सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा निकलती है जिसका असर घर में रहने वाले सदस्यों पर पड़ता है. वास्तु दोष हो तो वैवाहिक जीवन में खटास आ जाती है. कुछ आसान वास्तु टिप्स से वैवाहिक जीवन को सुखी बनाया जा सकता है.
पति--पत्नी बेडरूम में इस्तेमाल बेड का विशेष तौर पर ख्याल रखें. ये बेड लोहा या फिर किसी धातु का न बना हो. पति-पत्नी को सोने के लिए हमेशा लकड़ी के बिस्तर का ही इस्तेमाल करना चाहिए. इससे वैवाहिक जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है.
वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेडरूम में एक फूलों का गमला रखना चाहिए. इससे पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है. पति-पत्नी दोनों ही इस गमले का ख्याल रखें और इसकी साफ-सफाई करें तो वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे.
वास्तु के अनुसार बेडरूम में कभी भी आईना नहीं लगाना चाहिए. इससे पति-पत्नी के रिश्ते में खटास आती है. अगर आईना हो तो इस बात का ध्यान रखें कि इस पर सुबह सोकर उठते ही सीधी नजर न जाये.
पति-पत्नी जिस बिस्तर का इस्तेमाल सोने के लिए करते हैं उसमें हमेशा एक ही गद्दा होना चाहिए. अगर बिस्तर डबल बेड का हो तो डबल बेड का गद्दा लगाएं. माना जाता है कि दो गद्दों वाले बिस्तर पर सोने से पति-पत्नी के बीच दूरी आती है.
कमरे की दीवारों को हमेशा हल्के रंग से पेंट करवाना चाहिए. विवाहित जोड़ों को कमरे में पर्याप्त रौशनी रखनी सुगंधित रखना चाहिए. इससे आप दोनों के बीच प्यार बढ़ता है और एक नयी ऊर्जा का संचार होता है.
विवाहित जोड़े जिस कमरे में सोते हों, उस कमरे में नमक के पानी का पोंछा लगाना चाहिए. नमक को सकारात्मक ऊर्जा का श्रोत माना गया है. बेडरून में कभी भी जाल न जमने दें. जालों से जीवन में नकारात्मकता आती है.
वास्तु शास्त्र पत्नी को हमेशा बायीं जबकि पति को हमेशा दाहिने तरफ सोना चाहिए. इससे वैवाहिक जीवम में चल रहा तनाव खत्म होता है और संतुलन आता है.