✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Vastu Tips: आदमी सोचता है-पैसा नहीं टिकता लेकिन घर में पड़ी ये 6 चीजें हैं इसके लिए जिम्मेदार

ABP Live   |  19 Nov 2022 10:15 AM (IST)
Vastu Tips: आदमी सोचता है-पैसा नहीं टिकता लेकिन घर में पड़ी ये 6 चीजें हैं इसके लिए जिम्मेदार

घर में रखी ये चीजें लाती हैं कंगाली

1

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीज में एक ऊर्जा होती है. कुछ चीजें घर में सकारात्मक परिणाम लाती हैं तो घर की कुछ चीजों से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है. इस नकारात्मक प्रभाव से घर में बरकत होनी रुक जाती है और घर के सदस्य हमेशा परेशान रहते हैं.

2

कुछ छोटी-मोटी चीजों से आप घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा के बारे में पता लगा सकते हैं. हमारे कुछ काम या घर में मौजूद ये कुछ चीजें नकारात्मक ऊर्जा लेकर आती हैं. इसलिए समय रहते इन्हें ठीक करने की जरूरत है. आइए जानते हैं इनके बारे में.

3

कबूतर का घोंसला- घर में कभी भी कबूतर को घोंसला न बनाने दें. वास्तु शास्त्र के मुताबिक जिस घर में कबूतर का घोंसला मौजूद होता है वहां दरिद्रता आती है. घर में कबूतर का अंडा फूटना आने वाले आर्थिक संकट का सूचक माना जाता है. इसलिए घर में कहीं भी कोई कबूतर को घोंसला न बनाने दें.

4

कबाड़- माता लक्ष्मी उस घर में वास नहीं करती हैं जिस घर में कबाड़ या फिर खराब सामान पड़ा हो. अगर आपने ठीक करवाने के लिए इसे लंबे समय से रखा हुआ है तो उसे या तो जल्द से जल्द ठीक करवा लें या फिर घर से बाहर कर दें.

5

कांटेदार पौधे- वास्तु शास्त्र में घर में लगाए जाने वाले पौधों को लेकर भी खास नियम बताए गए हैं. वास्तु के मुताबिक घर या आंगन में कभी भी कांटे वाले पौधे नहीं लगाने चाहिए. कांटेदार पौध घर में आर्थिक समस्याएं उत्पन्न करते हैं. इसलिए ऐसे पौधे लगाने से बचें.

6

जाले- घर में लगे जाले नकारात्मक ऊर्जा के सबसे बड़े स्रोत माने जाते हैं. जिस घर में गंदगी और जाले होते हैं वहां माता लक्ष्मी नहीं टिकती हैं. घर में कभी भी जाले न लगने दें. माना जाता है कि घर में जाले लगे हों तो घर के सदस्यों बने बनाए काम भी बिगड़ने लगते हैं.

7

सीलन- जिस घर में दीवारों में सीलन हो वहां कभी भी धन टिक कर नहीं रहता है. ऐसे घर के सदस्यों को हमेशा आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है. अगर आपके नल से पानी टपकता रहता है तो उसे जल्द से जल्द ठीक करवा लें.

8

झाड़ू- झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. वास्तु शास्त्र में घर में झाड़ू को रखने के कुछ खास नियम बताए गए हैं. झाड़ू को हमेशा ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां किसी की नजर ना जाए. झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए. घर में शाम के समय झाड़ू लगाना भी निषेध है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ऐस्ट्रो
  • Vastu Tips: आदमी सोचता है-पैसा नहीं टिकता लेकिन घर में पड़ी ये 6 चीजें हैं इसके लिए जिम्मेदार
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.