Vastu Shastra: नीम का पेड़ घर के लिए अच्छा है या नहीं, क्या कहता है वास्तु शास्त्र
पेड़-पौधों को लगाना पर्यावरण रक्षक लिए अच्छा है. लेकिन जब बात घर की आती है, तो लोग किसी भी पेड़ या पौधे को लगाने से पहले कई बार सोचते हैं. क्योंकि वास्तु अनुसार, कुछ पेड़ घर की ऊर्जा के लिए शुभ तो कुछ अशुभ भी माने जाते हैं.
बात करें नीम के पेड़ की तो, इसे लेकर भी लोग असमंजस में रहते हैं. ज्योतिषाचार्य और वास्तु विशेषज्ञ अनीष व्यास बताते हैं कि, नीम का पेड़ घर पर लगाने से कभी नहीं हिचकिचाना चाहिए, क्योंकि यह घर के लिए शुभ होता है.
वास्त अनुसार, नीम का वृक्ष नकारात्मक ऊर्जा को सोखने और सकारात्मकता का संचार करने में सक्षम है. साथ ही नीम का वृक्ष यदि घर में हो तो यह शनि और राहु-केतु दोष को भी दूर करता है.
लेकिन नीम का पेड़ घर पर लगाते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें, जिसमें सबसे जरूरी है दिशा. वास्तु शास्त्र के अनुसार, नीम का पेड़ लगाने के लिए दक्षिण दिशा को सही माना जाता है. साथ ही नीम का पेड़ हमेशा घर के बाहर ही लगाना चाहिए.
ज्योतिष के अनुसार, खासर मकर और कुंभ राशि वाले जातक यदि नीम का पेड़ लगाएं और पूजा करें तो विशेष लाभ प्राप्त होता है. घर के बाहर इसे लगाने से शनि प्रसन्न रहते हैं.
इस बात का भी ध्यान रखें कि, यदि नीम का पेड़ सूख जाए, तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए और जगह नया पौधा लगाना चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार, सूखा हुआ नीम वृक्ष घर में तनाव और आर्थिक हानि का कारण बन सकता है.