Vastu Tips: वास्तु अनुसार जानें फैमिली ग्रोथ कॉर्नर, क्या आपके घर में है ये पॉवर?

वास्तु शास्त्र
संतान सुख से जीवन में खुशियां, प्रेम और परिवार में पूर्णता आती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि, आपके घर का वास्तु भी फैमिली ग्रोथ को प्रभावित कर सकता है.
वास्तु शास्त्र में ऐसी दिशाओं के बारे में बताया गया है, जिसे ‘फैमली ग्रोथ कॉर्नर’ कहा जाता है. अगर यह दिशा सही हो तो इससे पारिवारिक जीवन हमेशा अच्छा रहता है.
वास्तु विशेषज्ञ नीतिका शर्मा बताती हैं कि, ईशान कोण को फैमिली ग्रोथ कॉर्नर कहा जाता है. यह दिशा जल तत्व और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है, जो संतान सुख, मानसिक शांति और खुशहाली से जुड़ा है. फैमिली प्लानिंग पर विचार करने वाले हर जोड़े को सबसे पहले घर की इस दिशा को सतुंलित करना चाहिए.
घर की दक्षिण-पूर्व दिशा भी परिवार की प्रसिद्धि को बढ़ाने के लिए अहम माना जाता है. यह दिशा यदि साफ और संतुलित हो तो बुरी ऊर्जाएं दूर रहती हैं और पारिवारिक जीवन सुखमय बनता है.
घर के फैमली ग्रोथ कॉर्नर यानी ईशाण कोण और उत्तर-पूर्व दिशा को बेहतर बनाने के लिए इस दिशा में छोटा मंदिर बनवा सकते हैं या भगवान की तस्वीर लगा सकते हैं. इसके अलावा यहां छोटा जलपात्र या फाउंटेन भी लगाना शुभ होता है.
वास्तु अनुसार घर का साफ और संतुलित माहौल मानसिक शांति प्रदान करता है. अगर आप भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तरह अपने घर में नई खुशियों का स्वागत करना चाहते हैं, तो वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की इन दिशाओं से वास्तु दोष को दूर करें.