कितनी पढ़ी लिखी है 'चांद मेरा दिल' एक्ट्रेस? जानें अनन्या पांडे की एजुकेशन डिटेल्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी फिल्मों और ग्लैमरस अंदाज़ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं और आज वो इंडस्ट्री की पॉपुलर यंग एक्ट्रेसेस में शुमार हो चुकी हैं. हाल ही में वो फिल्म 'चांद मेरा दिल' जैसे प्रोजेक्ट्स को लेकर भी सुर्खियों में हैं. कम उम्र में ही उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली है. आइए जानते हैं एक्ट्रेस पढ़ाई लिखाई में कितना माहिर थी.
अनन्या पांडे ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के सबसे हाई-क्लास स्कूल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में की.
स्कूल के दिनों में अनन्या सिर्फ पढ़ाई में ही नहीं, बल्कि एक्टिंग, डांस और एक्स्ट्रा-कैरिकुलर एक्टिविटीज़ में भी काफी एक्टिव रहती थीं.
स्कूल के बाद अनन्या ने अपनी आगे की पढ़ाई यूनाइटेड स्टेट से की है. उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ सदर्न कैलिफ़ोर्निया ,लॉस एंजिल्स में एडमिशन लिया.
अनन्या पांडे ने काफी कम उम्र में बॉलीवुड में अपना कदम रख दिया था. बता दें, कि अनन्या ने जब अपना पहला बॉलीवुड डेब्यू किया था तब उनकी उम्र महज 20 साल थी.
उनके करियर की शुरुआत करण जोहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से हुई थी. इस फिल्म से अनन्या पांडे बॉलीवुड में छा गई.
इसके बाद अनन्या ने कई फिल्मों में काम किया है. वहीं अब एक्ट्रेस अपकमिंग फिल्म 'चांद मेरा दिल' में नजर आने वाली हैं.
इस फिल्म में उनके साथ एक्टर लक्ष्य नजर आएंगे. फिल्म 'चांद मेरा दिल' 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.