Guru Uday 2025: 12 साल बाद आज मिथुन राशि में गुरु हुए उदय, चमकाएंगे इन राशियों का भाग्य

गुरु उदय 2025
ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति को सुख-समृद्धि का कारक ग्रह माना जाता है. फिलहाल गुरु मिथुन राशि में अस्त अवस्था में हैं और बुधवार 9 जुलाई 2025 को इसी राशि में उदय भी हो जाएंगे. गुरु का उदय होना कई राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होगा.
बता दें कि, गुरु 9 जुलाई की सुबह 4 बजकर 44 मिनट पर उदय हो जाएंगे. गुरु के उदय होते ही 12 राशिचक्र की कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलेगा. देखें कहीं इन भाग्यशाली राशियों में आपकी राशि भी तो नहीं है.
मेष राशि: देव गुरु बृहस्पति उदय होकर मेष राशि वालों के साहस और पराक्रम में वृद्धि कराएंगे. इस दौरान आपके रुके हुए कार्यों में फिर से गति आएगी और धन लाभ के योग बनेंगे.
मिथुन राशि: गुरु आपकी राशि में ही उदय होंगे, जिसका विशेष लाभ मिथुन राशि वालों को मिलेगा. बीते समय से आप जिन समस्याओं से जूझ रहे थे, अब उन पर अंकुश लगेगा और आपको चारों ओर से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे.
धनु राशि: धनु राशि वाले जातकों के लिए भी गुरु का उदय होना बेहद शुभ होगा. क्योंकि गुरु आपकी राशि के स्वामी हैं और सप्तम भाव में उदय हो रहे हैं, जिससे की आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
मीन राशि: गुरु उदय होकर आपके कार्यक्षेत्र के लिए लाभकारी साबित होंगे. इस दौरान पदोन्नति के योग बनेंगे और व्यापार में भी अच्छा खासा लाभ देखने को मिल सकता है. इस समय कोई बड़ी उपलब्धि आपके हाथ लग सकती है.