✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Budh Gochar 2026: आज से 7 जुलाई तक इन 3 राशियों पर धन हानि, बिजनेस में घाटे का संकट, बुध गोचर में रखें ये सावधानी

जागृति सोनी बरसले   |  22 Jun 2026 06:14 PM (IST)
Budh Gochar 2026: आज से 7 जुलाई तक इन 3 राशियों पर धन हानि, बिजनेस में घाटे का संकट, बुध गोचर में रखें ये सावधानी

बुध गोचर 2026

1

22 जून को दोपहर 3:09 बजे बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. कर्क राशि में प्रवेश के बाद कुछ राशियों के लिए यह समय भावनात्मक निर्णय, आर्थिक असंतुलन और योजनाओं में धीमी प्रगति का संकेत दे सकता है. निवेश, उधार और साझेदारी से जुड़े मामलों में सोच-समझकर आगे बढ़े.

2

सिंह राशि वालों के लिए बुध का यह परिवर्तन बारहवें भाव को सक्रिय करेगा. यह भाव खर्च, विदेश संबंधी विषयों, आंतरिक सोच और एकांत से जुड़ा माना जाता है. इस दौरान बजट बनाकर चलना लाभकारी रहेगा. बिना योजना के खर्च बढ़ सकते हैं और कुछ फैसलों में जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखना बेहतर रहेगा.

3

धनु राशि के लिए बुध का गोचर आठवें भाव में प्रभाव डालेगा. इस समय स्वास्थ्य को लेकर नियमितता बनाए रखना जरूरी हो सकता है. वैवाहिक जीवन में संवाद की कमी से गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. परिवार और वित्त से जुड़े मामलों में धैर्य और स्पष्ट बातचीत फायदेमंद रहेगी.

4

मेष राशि वालों के लिए यह समय धैर्य की परीक्षा ले सकता है. करियर से जुड़े प्रयासों में अपेक्षित गति मिलने में समय लग सकता है. नौकरी बदलने या नए अवसरों की तलाश कर रहे लोगों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है. कार्यक्षेत्र में सहयोग की कमी महसूस हो सकती है और पुराने अधूरे काम दोबारा ध्यान मांग सकते हैं. निवेश के मामलों में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा.

5

बुध से जुड़े पारंपरिक उपायों में जरूरतमंदों को हरे रंग की वस्तुओं का दान, किन्नरों का सम्मान कर उनसे आशीर्वाद लेना और बुध मंत्र का जप करना शामिल माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इससे मन की स्थिरता, एकाग्रता और आत्मविश्वास को बल मिलता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ग्रह गोचर
  • Budh Gochar 2026: आज से 7 जुलाई तक इन 3 राशियों पर धन हानि, बिजनेस में घाटे का संकट, बुध गोचर में रखें ये सावधानी
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.