Swapna Shastra: सपने में दिखें ये चीजें तो न करें किसी से चर्चा, पड़ सकता है उल्ट प्रभाव

स्वप्न शास्त्र
अक्सर लोग अपने सपनों को अपने परिवार या दोस्तों के साथ साझा करते हैं. लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ सपने ऐसे होते हैं जिन्हें किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए, इन्हें गुप्त रखना ही बेहतर है नहीं तो नुकसान हो सकता है.
स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, अगर सपने में भगवान दिखाई दे खासकर जब वे आपको आशीर्वाद दे रहे हों. यह संकेत देता है कि आप सच्चे मन से परमात्मा से जुड़े हुए और आपकी आत्मा पवित्र है. लेकिन ध्यान रखें, यदि आपने इस सपने को किसी के साथ साझा कर लिया, तो यह शुभ प्रभाव उल्टा भी पड़ सकता है. इसलिए, ऐसे सपनों को छुपाना ही बेहतर होता है.
सपने में अपने माता-पिता को पानी पिलाना. यह आने वाले समय में तरक्की और उन्नति का संकेत देता है. लेकिन, इस सपने को भी किसी के साथ साझा करने से इसका सकारात्मक प्रभाव कम हो सकता है.
तीसरा सपना है, खुद को गाय (गौ माता) की सेवा करते हुए देखना. सनातन धर्म में गाय को सभी देवी-देवताओं का निवास माना गया है, इसलिए यह सपना अत्यंत शुभ जाता है. ऐसा सपना आने पर अगले दिन गाय को चारा जरूर खिलाएं, लेकिन इस बारे में किसी को न बताएं.
चौथा सपना है, सपने में दरवाजे खुलते हुए देखना. यह आपकी किस्मत के दरवाजे खुलने का संकेत है. इस सपने के बाद किसी जरूरतमंद को पीले या नारंगी वस्त्र दान करना शुभ माना जाता है. लेकिन इस सपने को भी गुप्त रखना जरूरी है. ऐसा सपना देखने के बाद किसी जरूरतमंद को दान करें, लेकिन इन्हें किसी के साथ साझा न करें.