Brain Tumor Risk Factors: ये चीजें आज ही कर दें अपनी लाइफ से दूर, ब्रेन ट्यूमर का खतरा बढ़ाते हैं जुबान को पसंद ये पदार्थ

ब्रेन ट्यूमर एक गंभीर बीमारी है, जिसका असर सीधे हमारे दिमाग पर पड़ता है. हालांकि यह कहना सही नहीं होगा कि कोई एक खास भोजन ब्रेन ट्यूमर का कारण बनता है, लेकिन कई ऐसी खाने-पीने की चीजें हैं जो शरीर में सूजन बढ़ा सकती हैं और सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि स्वस्थ खानपान न केवल शरीर को मजबूत बनाता है, बल्कि बीमारियों से लड़ने की ताकत भी देता है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किन चीजों से दूरी बनाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.
सबसे पहले बात करते हैं शुगर से भरपूर ड्रिंक्स की. कसार कई लोगों ये न्ही पता होता है की कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड जूस और एनर्जी ड्रिंक्स जैसी चीजों में काफी मात्रा में चीनी होती है. ऐसे में विशेष्यज्ञ सलाह देतें हैं कि इनका ज्यादा सेवन शरीर में सूजन बढ़ाने का काम कर सकता है. इसके अलावा ये वजन बढ़ाने और कई दूसरी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकते हैं. इसलिए जितना हो सके इनकी जगह सादा पानी, नारियल पानी या ताजे फलों का सेवन करना बेहतर माना जाता है.
प्रोसेस्ड मीट भी ऐसी चीजों में शामिल है जिससे दूरी बनाना बेहतर माना जाता है. सॉसेज, सलामी, हॉट डॉग और कई तरह के पैक्ड मीट उत्पाद लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए अलग-अलग रसायनों से तैयार किए जाते हैं. ऐसे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. इसलिए ताजा और घर में बना खाना हमेशा बेहतर विकल्प माना जाता है.
आजकल सफेद चावल, मैदा और उससे बनी चीजें जैसे पिज्जा, बर्गर, नूडल्स और पेस्ट्री लोगों की पहली पसंद बन चुकी हैं. लेकिन ये रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट शरीर को जरूरी पोषण नहीं दे पाते हैं. इनकी अधिक मात्रा ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकती है और लंबे समय में स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है. इसकी जगह साबुत अनाज, दलिया और मल्टीग्रेन खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करना बेहतर रहता है.
तली-भुनी चीजों का स्वाद भले ही लोगों को खूब पसंद आता हो, लेकिन ये सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती हैं. समोसा, चिप्स, फ्रेंच फ्राइज और अन्य डीप फ्राइड फूड्स में अनहेल्दी फैट की मात्रा ज्यादा होती है. ऐसे खाद्य पदार्थ शरीर में सूजन बढ़ाने और वजन बढ़ाने का कारण बन सकते हैं. यही वजह है कि डॉक्टर संतुलित मात्रा में ही इनका सेवन करने की सलाह देते हैं.
कई लोग नमक का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अधिक नमक भी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है. बता दें कि ज्यादा नमक खाने से ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है और शरीर के कई अंगों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. इसलिए खाने में संतुलित मात्रा में नमक का उपयोग ही करना चाहिए. पैकेट वाले स्नैक्स और प्रोसेस्ड फूड्स में भी नमक अधिक मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इनसे भी सावधान रहना चाहिए.
ब्रेन ट्यूमर के मरीजों या जोखिम कम करना चाहने वाले लोगों को अपने खानपान में हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, दही, साबुत अनाज, दालें और ओमेगा-3 से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए. इसके अलावा पर्याप्त पानी पीना भी बेहद जरूरी है. अच्छी डाइट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करती है और इलाज के दौरान होने वाली परेशानियों को कम कर सकती है.
ध्यान रखने वाली बात यह है कि कोई भी एक खाद्य पदार्थ ब्रेन ट्यूमर को ठीक नहीं कर सकता और न ही कोई एक चीज इसे पूरी तरह रोक सकती है. लेकिन संतुलित और पौष्टिक भोजन शरीर को मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है. यदि किसी व्यक्ति को ब्रेन ट्यूमर या उससे जुड़ी कोई समस्या है, तो उसे डॉक्टर और डाइट विशेषज्ञ की सलाह के अनुसार ही खानपान अपनाना चाहिए. छोटी-छोटी अच्छी आदतें भविष्य में बड़े स्वास्थ्य लाभ दे सकती हैं.