Som Pradosh Vrat 2026: सोम प्रदोष व्रत की पूजा के बाद जरुर करें इन 3 चीजों का दान, महादेव होंगे बेहद प्रसन्न
16 मार्च को सोम प्रदोष व्रत का प्रदोष काल शाम 6.30 से शुरू होगा और रात 8.54 तक रहेगा. पूजन के बाद जरुरतमंदों को कुछ खास चीजों जरुर दान करें. इससे पूजा का महत्व दोगुना हो जाता है और शीघ्र मनोकामना पूरी होती है. ऐसी मान्यता है.
सोमवार चंद्रमा का दिन माना जाता है, इसलिए सोम प्रदोष व्रत के दिन सफेद वस्त्र जैसे धोती, गमछा, गर्म से बचने के लिए सफेद रूमाल आदि दान कर सकते हैं. मान्यता है इससे चंद्र दोष शांत होता है और जीवन में चल रहा तनाव कम होने लगता है.
सोम प्रदोष व्रत के दिन जल से भरा तांबे का पात्र, चावल और दक्षिणा किसी ब्राह्मण को दान करने से विशेष पुण्य मिलता है. मान्यत है इसके प्रभाव से आर्थिक रूप से आ रही परेशानियों का अंत होता है.
शिव पुराण के अनुसार सोम प्रदोष व्रत के दिन सुहागिन को सुहाग की सामग्री दान करना चाहिए. अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए ये उपाय बहुत कारगर है. साथ ही जल्द ही सुयोग्य लाइफ पार्टनर पाने की इच्छा भी पूरी होती है.
ज्योतिषियों के मुताबिक, प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर कच्चे चावल चढ़ाएं। इस दौरान ऊँ हौं जूं स: ऊँ भुर्भव: स्व: ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ऊँ भुव: भू: स्व: ऊँ स: जूं हौं ऊँ।। मंत्र का जाप करें। इससे मानसिक शांति व विरोधियों से मुक्ति मिलती हैं.