✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

PHOTOS: राज्यसभा चुनाव के बीच कहां हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार? देख लीजिए तस्वीरें

अजीत कुमार, पटना   |  16 Mar 2026 01:49 PM (IST)
PHOTOS: राज्यसभा चुनाव के बीच कहां हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार? देख लीजिए तस्वीरें

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

1

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए आज (सोमवार) एक तरफ जहां वोटिंग हो रही है तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने काम में लगे हैं. इस चुनाव में वो भी जेडीयू से उम्मीदवार हैं.

2

राज्यसभा जाने से पहले नीतीश कुमार बिहार के कामकाज को नहीं छोड़ रहे हैं. उनका ध्यान जिस तरह से पहले था उसी तरह से अभी भी है. सोमवार को नीतीश कुमार ने पटना समाहरणालय भवन का निरीक्षण किया.

3

इस दौरान मुख्यमंत्री ने पटना समाहरणालय के विकासात्मक कार्यों का जायजा भी लिया. मुख्यमंत्री ने समाहरणालय भवन के पांचवे तले पर मीटिंग हॉल, उप विकास आयुक्त जिला परिषद कार्यालय, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कार्यालय का मुआयना किया. मुख्यमंत्री ने समाहरणालय के सभी तल का भी मुआयना किया.

4

मुख्यमंत्री ने पटना के कलेक्ट्रेट घाट से सभ्यता द्वार तक बनाई जानेवाली सड़क निर्माण कार्य का भी जायजा लिया. इस सड़क के बन जाने से छठ वर्तियों को पूजा में सहूलियत होगी, मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों को भी इससे सुविधा मिलेगी साथ ही कलेक्ट्रेट घाट की भव्यता और बढ़ जाएगी.

5

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कलेक्ट्रेट घाट से सभ्यता द्वार तक बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. सीएम ने समाहरणालय परिसर में बनने वाले वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. डबल डेकर पुल का भी निरीक्षण किया.

6

निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने बाकी बचे हुए कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से समन्वय स्थापित कर इसको जल्द से जल्द पूरा करें. इन कार्यों के पूर्ण होने से मेट्रो से कनेक्टिविटी और बेहतर हो सकेगी.

7

ज्ञात हो कि वर्ष 2017 में मुख्यमंत्री के द्वारा निश्चय यात्रा के दौरान पुराने पटना समाहरणालय परिसर के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक के बाद जीर्ण-शीर्ण भवनों का निरीक्षण किया गया था. इन भवनों की जर्जर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा इसी परिसर में पुराने भवनों को तोड़कर नये समाहरणालय भवन के निर्माण का निर्णय लिया गया था.

8

पटना समाहरणालय के नए भवन का निर्माण गंगा नदी के किनारे स्थित समाहरणालय के पुराने परिसर में ही जीर्ण-शीर्ण भवनों को तोडकर 632 एकड़ भूखंड पर किया गया है. इस नए भवन मे कुल निर्मित क्षेत्रफल 28388 वर्गमीटर है जो पुराने समाहरणालय की तुलना में काफी ज्यादा है.

9

पटना समाहरणालय के नए भवन में सभी आधुनिक सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं. इसमें जल ट्रीटमेंट प्लांट और सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है.

10

परिसर में 204 चार पहिया वाहनों के लिए खुली पार्किंग और बेसमेंट में 240 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था है. परिसर में माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुराने समाहरणालय के मुख्य भवन के स्तंभों को परिसर के एक ओर सुरक्षित प्रदर्शित किया गया है जो पुराने समाहरणालय भवन के हेरिटेज को दिखाता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बिहार
  • PHOTOS: राज्यसभा चुनाव के बीच कहां हैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार? देख लीजिए तस्वीरें
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.