✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Shani Vakri 2023: शनि वक्री होने से इन राशि के लोगों के जीवन में आ सकता है भूचाल, जानें शनि के उपाय

ABP Live   |  17 May 2023 02:32 PM (IST)
Shani Vakri 2023: शनि वक्री होने से इन राशि के लोगों के जीवन में आ सकता है भूचाल, जानें शनि के उपाय

शनि वक्री 2023

1

ज्योतिष शास्त्र में शनि को बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है. शनि देव का शुभ प्रभाव हो तो व्यक्ति के जीवन में बड़े सकारात्मक बदलाव आते हैं.

2

शनि को न्यायदाता और कर्म फल दाता भी कहा जाता है जो व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार शुभ-अशुभ फल देते हैं. शनि 17 जून को कुंभ राशि में वक्री होने वाले हैं.

3

शनि की वक्र दृष्टि आमतौर पर अनुकूल नहीं मानी जाती है. शनि के वक्री होने से कुछ लोगों को इसके नकारात्मक फल मिल सकते हैं. आइए जानते हैं कि शनि के वक्री होने से किन लोगों को नुकसान हो सकता है.

4

मेष राशि- शनि की उल्टी चाल मेष राशि वालों के लिए शुभ नहीं रहने वाली है. शनि के वक्री होने से आपके कार्यों में कई तरह की रुकावट आ सकती है. आपको धन की हानि भी हो सकती है. शनि के प्रभाव से पति-पत्नी के बीच तनाव भरा माहौल भी हो सकता है. किसी बात पर आपका वाद-विवाद हो सकता है जिससे स्थिति बिगड़ सकती है.

5

वृषभ राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की राशि वृषभ है उनके लिए शनि का वक्री होना नकारात्मक प्रभाव देने वाला होगा. वृषभ राशि के जातकों के दसवें भाव को शनि प्रभावित करेगा. आपके लिए आने वाला समय चुनौतियों से भरा रहेगा. कार्यस्थल पर तनावपूर्ण माहौल बन सकता है. व्यापार में नुकसान की संभावना है सेहत में भी गिरावट हो सकती है.

6

शनि के दुष्प्रभाव से बचने के लिए हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. भगवान भैरव की उपासना करने से भी लाभ मिलता है. शनि की शांति के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए. तिल, उड़द, भैंस, लोहा, तेल, काला वस्त्र, काली गौ, और जूता दान देना चाहिए. कौवे को रोटी खिलाने से भी शनि की कृपा प्राप्त होती है.

7

तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए शनि का वक्री होना उनकी मुश्किलें बढ़ा सकता है. इसका नकारात्मक प्रभाव आपके कार्यक्षेत्र पर पड़ेगा. इस दौरान आपको बेहद सतर्क रहना होगा. इस राशि के जो जातक व्यापार कर रहे हैं उन्हें हानि उठानी पड़ सकती है. इस दौरान आपको अपनी सेहत का भी खास ख्याल रखना होगा.

8

कुंभ राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि देव का वक्री होना कुंभ राशि वालों के लिए नकारात्मक प्रभाव लेकर आया है. इस दौरान आपको शारीरिक और मानसिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है. करियर में भी आपको कुछ रुकावट का सामना करना पड़ सकता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ऐस्ट्रो
  • Shani Vakri 2023: शनि वक्री होने से इन राशि के लोगों के जीवन में आ सकता है भूचाल, जानें शनि के उपाय
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.