Shani Amavasya 2026: आज शनि अमावस्या की रात भूलकर भी न करें ये गलतियां, शनि देव की नाराजगी पड़ सकती है भारी!

शनि अमावस्या 2026
ज्येष्ठ अमावस्या की रात बहुत प्रभावशाली मानी जाती है क्योंकि इसी दिन शनि देव का जन्म हुआ था. शनि ग्रहों में शक्तिशाली माने जाते हैं. इनकी नाराजगी जीवन में सुख, समृद्धि छीन लेती है.
शनि अमावस्या के दिन यदि कोई दिव्यांग, मजदूर या असहाय मदद के लिए गुहार लगा रहा हो तो उसकी अनदेखी या उसका तन, मन और वाणी से अपमान न करें, ऐसा करना शनि को नाराज कर सकता है. जीवन में आर्थिक और शारीरिक रूप से परेशानी झेलनी पड़ती है.
शनि अमावस्या पर नशा, मांसाहार और तामसिक भोजन का भूलकर भी सेवन न करें. ऐसा करना कष्टों को न्यौता देने के समान है. शनि दोष लग सकता है.
इस दिन कुत्ते, गाय, अन्य जीव जंतुओं को नुकसान ना पहुंचाएं, क्योंकि ऐसा करने पर शनि देव के क्रोध का भागी बनना पड़ सकता है.
शनि अमावस्या के दिन देर तक नहीं सोना चाहिए, नाखून या बाल नहीं कटवाना चाहिए मान्यता है इससे सौभाग्य दुर्भाग्य में बदलने लगता है. न ही पेड़ों की कटाई छटाई करें. इससे पितृ दोष लगता है.
शनि अमावस्या पर व्यक्ति को नमक, तेल या लोहा नहीं खरीदना चाहिए. यह अशुभ फल देता है.व्यक्ति को धनहानि हो सकती है.