यूके में मुफ्त पढ़ाई का मौका, भारतीय छात्रों को मिलेगी पूरी स्कॉलरशिप

विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले भारतीय छात्रों के लिए UK से बड़ी खुशखबरी आई है. 2026 में कई बड़ी यूनिवर्सिटीज भारतीय छात्रों को फुल और पार्टियल स्कॉलरशिप देने जा रही हैं.
ऑक्सफोर्ड, कैम्ब्रिज, एडिनबर्ग और वारविक जैसी यूनिवर्सिटीज कई खास स्कॉलरशिप्स ऑफर कर रही हैं.इनमें Rhodes Scholarship, Gates Cambridge Scholarship और Felix Scholarship शामिल हैं.
इन स्कॉलरशिप्स के जरिए छात्रों की ट्यूशन फीस, रहने का खर्च और फ्लाइट टिकट तक कवर किया जाएगा.कई यूनिवर्सिटीज फीस में 50 प्रतिशत तक छूट भी दे रही हैं.
स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के पास अच्छा अकादमिक रिकॉर्ड होना जरूरी है.ज्यादातर स्कॉलरशिप्स में 65 से 70 प्रतिशत अंक मांगे जाते हैं.
इसके अलावा IELTS, TOEFL या PTE जैसे इंग्लिश टेस्ट का स्कोर भी जरूरी हो सकता है.कुछ स्कॉलरशिप्स में लीडरशिप और रिसर्च क्षमता को भी महत्व दिया जाता है.
Chevening Scholarship और Commonwealth Scholarship भारतीय छात्रों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं.इन स्कॉलरशिप्स में पूरी फीस के साथ रहने और यात्रा का खर्च भी शामिल होता है.
2026 के लिए कई स्कॉलरशिप्स के आवेदन अगस्त 2025 से शुरू होंगे. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते तैयारी शुरू कर दें ताकि आवेदन में कोई परेशानी न हो.