Nashik Kumbh 2026: 22,425 करोड़ का बजट, जानें अमृत स्नान की 6 बड़ी बातें

नासिक कुंभ मेला 2026
कब शुरू होगा कुंभ: नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ कुंभ 31 अक्टूबर 2026 को ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा और 24 जुलाई 2028 तक चलेगा.
अमृत स्नान की तारीखें: 2 अगस्त, 31 अगस्त और 11-12 सितंबर 2027 को तीन प्रमुख अमृत स्नान आयोजित होंगे.
22,425 करोड़ का बजट: महाराष्ट्र सरकार ने सड़कों, पानी, परिवहन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए मेगा प्लान मंजूर किया है.
AI से होगी निगरानी: 'कुंभदूत' पोर्टल, AI कैमरों और ड्रोन की मदद से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर ध्यान दिया जाएगा.
50 हजार पेड़ लगेंगे: हरित कुंभ के तहत गोदावरी की सफाई, सीवेज ट्रीटमेंट और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया जाएगा.
पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: 'शिव-राम मार्ग' बस सेवा की पहल के साथ त्र्यंबकेश्वर मंदिर का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है. तपोवन में पेड़ों की कटाई जैसे मुद्दे भी चर्चा में हैं.