✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Mangalwar: मंगलवार की खरीदारी पड़ जाए न भारी! मंगल दोष से बचना है तो शॉपिंग लिस्ट से हटाएं ये चीजें

पल्लवी कुमारी   |  24 Feb 2026 10:33 AM (IST)
1

हनुमान जी की उपासना के लिए मंगलवार का दिन बहुत शुभ होता है. साथ भी भक्त मंगल दोष से मुक्ति के लिए इस दिन कई उपाय भी करते है. ज्योतिष के अनुसार मंगल ग्रह और भगवान हनुमान से संबंधित होने के कारण मंगलवार का दिन ऊर्जा, साहस, भूमि, रक्त और अग्नि तत्व से जुड़ा है.

Continues below advertisement
2

मान्यता है कि, मंगलवार के दिन कुछ चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए. अगर आप मंगलवार को शॉपिंग करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अपनी शॉपिंग लिस्ट से कुछ चीजों को हटा देना ही आपके लिए बेहतर रहेगा. आइए जानते हैं, मंगलवार को खरीदी गई किन वस्तुओं से बढ़ सकती है परेशानी और मंगल दोष.

Continues below advertisement
3

काले कपड़े- मंगलवार के दिन भूलकर भी काले रंग के कपड़ों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए. केवल खरीदारी ही नहीं बल्कि मंगलवार को काले वस्त्र पहनने से भी परहेज करना चाहिए. मंगलवार को काले कपड़ों की खरीदारी का अशुभ प्रभाव जीवन पर पड़ता है और इससे अनचाही परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

4

कांच के सामान- मंगलवार को शॉपिंग के लिए जा रहे हैं तो कांच या शीशे की चीजों को न खरीदें. ऐसी मान्यता है कि, मंगलवार को शीशे का सामान खरीदने से धन-धान्य की हानि होती है और आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

5

जमीन या प्रॉपर्टी- मंगल ग्रह को भूमि का कारक माना जाता है, लेकिन मंगलवार को जमीन, मकान या भूखंड खरीदने से बचना चाहिए. इससे विवाद या कानूनी अड़चन की आशंका बढ़ सकती है. साथ ही मंगलवार को भूमि पूजन या निर्माण संबंधी कार्य की शुरुआत भी नहीं करनी चाहिए.

6

धारदार वस्तुएं और बर्तन- मंगलवार को चाकू, कैंची, तलवार जैसी तेजधार वाली चीजें खरीदने से बचना चाहिए. इससे रिश्तों में तनाव या कलह बढ़ने की आशंका रहती है. साथ ही इस दिन लोहे या स्टील जैसी धातुओं के बर्तन भी नहीं खरीदने चाहिए.

7

शृंगार का सामान- सुहागिन स्त्रियों को मंगलवार के दिन भूलकर भी सुहाग से जुड़ा सामान या प्रसाधन सामग्री (Cosmetics) नहीं खरीदनी चाहिए. इस दिन खरीदी गई ये चीजें वैवाहिक जीवन के लिए शुभ नहीं मानी जाती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ऐस्ट्रो
  • Mangalwar: मंगलवार की खरीदारी पड़ जाए न भारी! मंगल दोष से बचना है तो शॉपिंग लिस्ट से हटाएं ये चीजें
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.