Mangal Margi 2023: आज से मंगल हुए मार्गी, 4 राशि वालों के साथ हो सकता है अमंगल

मंगल मार्गी 2023
Mangal Margi 2023: इसके बाद मंगल ग्रह 13 मार्च को सुबह 05 बजकर 33 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. जहां पर वे 10 मई 2023 तक मिथुन राशि में ही विराजमान रहेंगे.
वृषभ राशि में मंगल के मार्गी होने से सभी 12 राशि वालों के जीवन में बदलाव आएगा, लेकिन इनमें से इन 5 राशियों वालों के जीवन में अमंगल हो सकता है इस लिए इन्हें इस दौरान सावधान रहना होगा.
तुला राशि: इस दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें क्योंकि कि चोट लगने की संभावना है. यदि कहीं लम्बी यात्रा का प्लान कर रहें हों तो सार्वजनिक वाहन का इस्तेमाल करना उत्तम रहेगा. कार्य स्थल पर कर्मचारियों और अधिकारियों से विवाद हो सकता है. इस लिए वाणी पर नियंत्रण रखें.
मिथुन राशि: इस दौरान आपके वैवाहिक जीवन को दिक्कतें हो सकती हैं. जीवनसाथी से वाद–विवाद हो सकता है. इस लिए अपने वाणी पर कंट्रोल करें तथा बहुत सोच समझकर ही बोलें. किसी भी मामले को धैर्य पूर्वक निपटाएं.
वृश्चिक राशि: इस दौरान आपको क्रोध और आवेश अधिक आयेगा. इसलिए इस पर पूरी तरह से नियंत्रण रखें. नहीं तो आपके काम के साथ-साथ आपकी छबि भी ख़राब हो सकती है.
वृष राशि: इस दौरान आपका सेहत ख़राब हो सकता है. इस लिए अपने खान-पान में बदलाव करना होगा. बाहर की चीजों का सेवन न करें. ये चीजें सेहत को और ख़राब कर सकती हैं. अनावश्यक खर्च हो सकते हैं.