Mangal Gochar 2026: मंगल का मेष राशि में गोचर, इन 4 राशियों के अगले 45 दिन ऐश में कटेंगे

मंगल गोचर 2026
11 मई को दोपहर 12.47 पर मंगल स्वराशि मेष में प्रवेश करेंगे. इसके अलगे दिन मंगलवार भी है जो बजरंगबली का दिन है. मंगल का ये गोचर कुछ राशियों के लिए अति शुभ माना जा रहा है.
कुछ राशियों के लिए यह समय प्रोफेशनल ग्रोथ, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूत करने वाला साबित हो सकता है. खासकर छात्रों के लिए यह गोचर अनुकूल प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा में सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं.
सिंह राशि: मंगल का गोचर प्रतिष्ठा और प्रगति बढ़ाने वाला है. वाहन या घर खरीद के योग, कार्यस्थल पर पकड़ मजबूत और प्रमोशन-वेतन वृद्धि के अवसर मिल सकते हैं.
मेष राशि: मंगल आपकी ही राशि में सक्रिय होकर आर्थिक मजबूती और तेज सफलता के संकेत दे रहा है. जमीन-जायदाद के विवाद सुलझ सकते हैं और नया घर लेने के योग बन रहे हैं.
वृश्चिक राशि: यह गोचर आर्थिक लाभ और नए अवसरों का द्वार खोल रहा है निवेश से फायदा, नई शुरुआत के लिए सही समय और आय के नए स्रोत बनने की संभावना.
कर्क राशि: चौथे भाव में मंगल का प्रभाव पुरानी समस्याओं से राहत दिलाएगा घर-परिवार में सुख-शांति और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं.