Kharmas 2025 Niyam: खरमास में बाल-दाढ़ी या नाखून कटवा सकते हैं या नहीं, जानें नियम

खरमास 2025 नियम
सूर्य के धनु राशि में गोचर करते ही खरमास की शुरुआत हो जाती है. आज 16 दिसंबर 2025 को सूर्य का गोचर धनु राशि में हुआ है. सूर्य 30 दिनों तक धनु राशि में रहेंगे और फिर 14 जनवरी 2026 को मकर राशि में चले जाएंगे, जिसके बाद खरमास की समाप्त हो जाएगा.
पंचांग के अनुसार, साल में दो बार 30-30 दिनों के लिए खरमास लगता है. धनु राशि के अलावा सूर्य जब मीन राशि में गोचर करते हैं तब भी खरमास लगता है. खरमास को मांगलिक कार्यों के लिए शुभ नहीं माना जाता है.
लेकिन केवल मांगलिक कार्य ही नहीं बल्कि खरमास महीने के लिए कुछ और भी नियम होते हैं. इस महीने कई लोग सोने-चांदी की खरीदारी, विशेष आयोजनों के लिए कपड़ों की खरीदारी, पार्टी-फंक्शन आदि को भी शुभ नहीं मानते हैं.
आइए जानते है कि, क्या खरमास के महीने में बाल-दाढ़ी बनवा सकते हैं या नाखुन काट सकते हैं या नहीं. ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास के अनुसार, बाल, दाढ़ी और नाखून को शरीर की प्राकृतिक ऊर्जा का अंग माना है, जिन्हें काटने से ऊर्जा का प्रवाह बाधित हो सकता है, इसलिए इन दिनों में इन्हें न काटने की सलाह दी जाती है.
क्षौर कर्म यानी बाल, दाढ़ी, मूंछ और नाखूनों को काटना या शेव करने जैसे कार्यों को आप खरमास के पूरे महीने वैसे तो नहीं काटना चाहिए. लेकिन शास्त्रों में इसे लेकर स्पष्ट रूप से सख्त मनाही नहीं है.
क्षौर कर्म हमारी दिनचर्या और साफ-सफाई का हिस्सा है. खरमास में मांगलिक और शुभ कार्य वर्जित हैं, जबकि क्षौर कर्म दैनिक और स्वच्छता से जुड़े कार्य हैं. इसलिए जरूरत होने पर आप ये काम कर सकते हैं.
लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि, खरमास में मुंडन संस्कार न करें. इसके अलावा शास्त्रों में विशेष तिथि और वार जैसे- मंगलवार, गुरुवार, संक्रांति, एकादशी, अमावस्या आदि जैसे दिनों में बाल-दाढ़ी या नाखुन कटवाना वर्जित होता है. खरमास में भी आप इन नियमों का पालन जरूर तकें.