✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Kedarnath Yatra 2026: हर हर महादेव की गूंज के साथ आज खुले केदारनाथ धाम के कपाट, शुरू हुई यात्रा

पल्लवी कुमारी   |  22 Apr 2026 10:18 AM (IST)
Kedarnath Yatra 2026: हर हर महादेव की गूंज के साथ आज खुले केदारनाथ धाम के कपाट, शुरू हुई यात्रा

केदारनाथ धाम यात्रा 2026

1

बाबा केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं. कपाट खुलते ही चारों ओर हर हर महादेव के जयकारों की गूंज उठी और पूरा वातावरण शिवमय हो गया.

2

केदारनाथ धाम के पहले दर्शन के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं. इस आस्था के अनोखे अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे.

3

बता दें कि, चार धाम की यात्रा में केदारनाथ भी एक है. यह यात्रा धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है. केदारनाथ धाम उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में मंदाकिनी नदी तट पर स्थित है. यह शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में सबसे सर्वोच्च माना जाता है.

4

मान्यता है कि केदारनाथ धाम की यात्रा से पापों से मुक्ति, आध्यात्मिक शुद्धि और मोक्ष प्राप्ति होती है. यही कारण है कि, हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु इस पवित्र और आध्यात्मित यात्रा का हिस्सा बनते हैं.

5

केदारनाथ धाम की यात्रा 22 अप्रैल 2026 से शुरू होकर अगले 6 महीने तक चलेगी. यदि आप इस धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो, इसके लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होता है. 55 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को मेडिकल चेकअप कराना भी जरूरी होता है.

6

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद कल यानी 23 अप्रैल को ब्रह्ममुहूर्त में सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर बद्रीनाथ मंदिर के द्वार भी श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे. वहीं गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन विधि-विधान के साथ खुल चुके हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • ऐस्ट्रो
  • Kedarnath Yatra 2026: हर हर महादेव की गूंज के साथ आज खुले केदारनाथ धाम के कपाट, शुरू हुई यात्रा
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.