Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर कैसे करें श्रृंगार, किन-किन बातों का रखें ख्याल

करवा चौथ 2023
Karwa Chauth 2023: करवा चौथ साल 2023 में 1 नवंबर 2023, बुधवार के दिन मनाया जाएगा. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति लंबी उम्र के लिए और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत करती है. करवा चौथ पर श्रृंगार का बहुत महत्व है.
इस दिन के लिए महिलाएं बहुत दिन पहले से तैयारी शुरु कर देती हैं. आइये जानते हैं करवा चौथ के दिन क्या-क्या तैयारी करें, कैसे करें इस दिन कैसे करें श्रृंगार और कौन सी जरुरी बातों का रखे विशेष ख्याल.
इस दिन श्रृंगार का विशेष महत्व बताया गया है. इस दिन महिलाएं सजती संवरती हैं, इस दिन की तैयारी को खास बनाते हुए महिलाएं सबसे पहले इस दिन के लिए नए-नए कपड़े खरीदती है. इस दिन कपड़ों का विशेष महत्व है. इस दिन लाल और गुलाबी रंग के कपड़े महिलाएं पहनती हैं.
इस दिन की शुरुआत महिलाएं मेंहदी लगवाने से करती है. इस दिन हाथों पर मेंहदी लगवाने का रिवाज है. महिलाएं अपने पति के लिए मेंहदी लगवाती हैं. इन दिनों अलग-अलग तरह की मेंहदी लगाना ट्रेंड कर रहा है. आप करवा चौथ के कोट्स या चांद को दिखते हुए मेंहदी का डिजाइन बनवा सकते हैं.
इस दिन महिलाएं मंगल सूत्र, बिंदी, चूड़ियां,पायल, मांग में सिंदूर और झुमके पहनती है, इस दिन 16 श्रृंगार करने से सौभाग्य और सुख समृद्धि आती है. इसीलिए करवा चौथ से पहले दिन सुहाग का सामान खरीद बेहद शुभ माना जाता है.