Chanakya Niti: इन लोगों को भोगना पड़ता है नर्क, जानें चाणक्य नीति क्या कहती है

चाणक्य नीति
चाणक्य नीति के अनुसार लालची व्यक्ति कभी किसी का सगा नहीं होता. वह धन, संपत्ति, सम्मान पाने और अपने स्वार्थ को पूरा के लिए दूसरों का अहित करने से गुरेज नहीं करता. ऐसे लोगों को मृत्यु के बाद नर्क भोगना पड़ता है.
चाणक्य के अनुसार दुष्ट व्यक्ति मृत्यु के बाद नर्क में जाता है. जो स्वजनों से बैर रखें, वृद्धजनों का अपमान करे. अपने कर्मों से माता-पिता का दिल दुखाए उसे नर्क में स्थान मिलता है.
चाणक्य नीति के मुताबिक महिलाओं का निरादर, बालिकाओं के प्रति बुरे विचार रखने वाला, गरीबों का शोषण करने वाला नर्क भोगता है.
दुष्ट व्यक्ति अपनी वाणी और बुरे कर्मों से हमेशा मानसिक और शारीरिक पीड़ा देता है. मनुष्य के यही अवगुण उसे नर्क दिलाते हैं.
चाणक्य नीति कहती है कि जो सत्कर्म कर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करता है, क्रोध, लालच, कटु वाणी का त्याग कर जीवन यापन करता है वह स्वर्ग में स्थान पाता है.