Chaitra Purnima 2024: चैत्र पूर्णिमा से इन राशि वालों की किस्मत चांदी की चरह चमकेगी, सौभाग्य में होगी वृद्धि

चैत्र पूर्णिमा 2024
23 अप्रैल यानी आज चैत्र पूर्णिमा है. आज के दिन विष्णु भगवान और सत्य नारायण की पूजा की जाती है. इस दिन हनुमान जंयती भी मनाई जाती है. इस दिन रात में चंद्रमा की पूजा भी की जाती है.
चैत्र पूर्णिमा से कुछ राशियों की किस्मत खुलने वाली है. विष्णु भगवान और चंद्र देव की कृपा से इन राशियों की किस्मत चांदी की तरह चमकेगी. जानते हैं इन राशियों के बारे में.
मेष राशि- आज के दिन इन राशियों पर विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी के साथ-साथ बजरंगबली की भी कृपा बरसेगी. आपको आर्थिक लाभ मिलेगा और आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी. करियर में तरक्की करेंगे. कारोबार में सफलता मिलेगी.
मिथुन राशि- मिथुन राशि के लोगों के लिए चैत्र पूर्णिमा का दिन बहुत शुभ रहने वाला है. आपकी आय में बढ़ोतरी होगी और परिवार में सुख-शांति आएगी. आपका भाग्योद होगा. करियर में कोई बड़ा पद मिलेगा. कानूनी विवाद से छुटकारा मिलेगा.
कन्या राशि- कन्या राशि वालों का आज से अच्छा समय शुरु होगा. आप निडर होकर जीवन के कई महत्वपूर्ण फैसले लेंगे जिससे आपको लाभ होगा.आपके तरक्की के राह में आने वाली सारी बाधा दूर होगी.
धनु राशि- इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में संतुष्टि का एहसास होगा. आपके आर्थिक जीवन की सारी परेशानियां जल्द खत्म होने की संभावना है. कहीं से अच्छी नौकरी का ऑफर आ सकता है.
कुंभ राशि- कुंभ राशि के लोग किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. यह दिन आप लोगों के लिए फलदायी रहेगा. व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल होगा. आपके पुराने सारे अटके काम पूरे हो जाएंगे.