Chaitra Amavasya 2026: चैत्र अमावस्या पर आज करें इन चीजों का दान, पितृ और देवता होंगे खुश !
अमावस्या पंचांग की महत्वपूर्ण तिथियों में एक है. यह दिन स्नान, दान, पितृ तर्पण, संयम, व्रत और पूजा-पाठ के लिए अत्यंत शुभ होती है. चैत्र महीने की अमावस को चैत्र अमावस्या के नाम से जाना जाता है.
इस वर्ष चैत्र अमावस्या 18-19 मार्च 2026 को पड़ रही है. अमावस्या तिथि 18 मार्च सुबह 08.25 से शुरू हो जाएगी और 19 मार्च सुबह 06.52 पर समाप्त होगी. दान, तर्पण और पूजा के अधिकांश शुभ मुहूर्त 18 मार्च को कर सकते हैं.
मान्यता है कि, अमावस्या के दिन पितृ तर्पण के साथ ही दान-पुण्य जैसे कार्य भी जरूर करने चाहिए. इस दिन किया गया दान अक्षय पुण्य दिलाता है और इससे देवता व पितृ दोनों प्रसन्न होते हैं. जानें चैत्र अमावस्या पर किन चीजों का दान करें.
अन्न का दान- चैत्र अमावस्या पर अन्न का दान सबसे उत्तम होता है. आप गरीब या जरूरतमंदों में चावल, गेहूं, बाजरा, दाल जैसी चीजों का दान कर सकते हैं.
काला तिल- चैत्र अमावस्या के दिन स्नान और पितृ तर्पण के बाद काले तिल का दान कर सकते हैं. तिल दान से कुंडली में शनि शुभ रहता है और पितृ भी प्रसन्न होते हैं.
गुड़ घी- चैत्र अमावस्या पर गुड़ और घी का दान भी शुभ माना जाता है. गुड़-घी के दान से गुरु की शुभता प्राप्त होती है. इससे मानसिक शांति मिलती है.