Bakrid 2025 in India: ईद उल-अजहा के चांद का हुआ दीदार, भारत में इस दिन बकरीद

भारत में 7 जून को बकरीद
बकरीद या ईद उल-अजहा का त्योहार हर साल जिल हिज्जा महीने की 10वीं तारीख को मनाया जाता है. बता दें कि जिल हिज्जा इस्लामिक चंद्र कैलेंडर का 12वां और आखिर महीना होता है.
ईद के बाद बकरीद मुसलमानों का महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है. इस दिन विशेष रूप से कुर्बानी का महत्व होता है, जोकि अल्लाह के प्रति समर्पण, त्याग, समानता, दान आदि की भावना को दर्शाता है.
हर त्योहार की तरह बकरीद में भी चांद नजर आने के बाद तारीख तय होती है. सऊदी अरब में 27 मई को चांद नजर आया और वहां 6 जून को बकरीद मनाई जाएगी. आइये जानते हैं भारत में कब होगी बकरीद.
भारत में बुधवार 28 मई को चांद का दीदार किया गया और इसी के साथ जिल हिज्जा महीने की शुरुआत हो गई. अब जिल हिज्जा की 10वीं तारीख को यानी 7 जून 2025 को भारत में बकरीद मनाई जाएगी.
बकरीद के दिन पशु की कुर्बानी दी जाती है और मुसलमान मस्जिदों और ईदगाहों में इस दिन विशेष नमाज अदा करते हैं और एक-दूसरे से गले मिलकर इसकी मुबारकबाद भी देते हैं. साथ ही जरूरतमंदों को दान भी दिया जाता है.
बकरीद का पर्व ऐतिहासिक और आध्यात्मिक घटना से जुड़ा है. यह पर्व हजरत इब्राहिक की आस्था और अल्लाह के चमत्कार से जुड़ा है. जब अल्लाह के हुक्म पर हजरत इब्राहिम ने अपनी सबसे प्यारी चीज अपने बेटे की कुर्बानी का निर्णय लिया और अल्लाह ने अपने चमत्कार से उसके बेटे की जगह एक पशु की कुर्बानी करा दी.