बकरी पालन के समय इन बातों का रखें खास ख्याल
बकरी पालन का काम ज्यादा मुश्किल नहीं रहा है. इसके लिए बहुत सारे कोर्स मार्केट में उपलब्ध हैं. कोई भी इन कोर्स को करके बकरी पालन के व्यवसाय को शुरू कर सकता है.
बकरी पालन शुरू करने के लिए आपको ज्यादा बकरे-बकरियों की जरूरत नहीं होती. आप 20 से 25 बकरियों के साथ भी इस व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं.
अगर आप 20-25 बकरे-बकरियों के साथ गोट फार्मिंग शुरू कर रहे हैं. तो उसके लिए आपको करीब 20 फीट चौड़ा हॉल चाहिए.
बकरियों के लिए हॉल बनाने में तकरीबन 100 से लेकर 150 रुपये स्क्वायर फीट तक का खर्चा उठाना पड़ता है. इसमें हाल से जुड़ी अन्य सुविधाओं का खर्चा अलग से होता है.
एक हॉल में 20 से ज्यादा बकरे-बकरियां नहीं रखनी चाहिए. बकरे बकरियों के बाड़ों में दवा का छिड़काव करते रहें. बाड़े में साफ सफाई अच्छे से रखे और हवा की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए.
20 बकरियों के पालन से तकरीबन साल में 2 लाख के आसपास कमाई की आ सकती है. अगर आप बकरियों की संख्या बढ़ाते हैं तो आपकी कमाई बढ़ जाती है.