किसान भाइयों को 2000 रुपये चाहिए तो फटाफट निपटा लें ये काम, नहीं तो होगी परेशानी

पीएम किसान सम्मान निधि.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है. यहां आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप इस योजना का लाभ पाना चाहते हैं तो आपको किन कार्यों जरूर करना होगा. अगर आप ये काम नहीं करेंगे तो आपके खाते में योजना के तहत किस्त नहीं पहुंचेगी, आइए जानते हैं.
सरकार की तरफ से किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाई जाती है. जिसके तहत किसानों को साल में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. ये मदद किसानों को चार माह के अंतर पर दो-दो हजार रुपये कर के दी जाती है. फिलहाल योजना के तहत कुल 14 किस्तें भेजी जा चुकी हैं. अब किसान भाइयों को 15वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है.
यदि आप पीएम किसान की 15वीं किस्त पाना चाहते हैं, तो आप ई-केवाईसी जरूर करा लें. इसके बिना आपके खाते में रकम नहीं आएगी.
ई-केवाईसी कराने के लिए अब फटाफट नजदीकी सीएससी सेंटर में जाएं और यहां पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी करा लें.
इसके अलावा लाभ पाने के लिए भू-सत्यापन होना भी जरूरी है. किसान भाई को पास के कृषि कार्यालय में जाकर भू-सत्यापन कराना होगा.
योजना से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए किसान भाई ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं.