✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

कैसे करें सोलर पैनल का रख-रखाव, इन गलतियों से हो जाएगा पूरा सिस्टम खराब

रजनी उपाध्याय   |  10 Jan 2026 03:50 PM (IST)
कैसे करें सोलर पैनल का रख-रखाव, इन गलतियों से हो जाएगा पूरा सिस्टम खराब

खेतों में सोलर पैनल लागत और ऊर्जा बचाने का जरिया बन गए हैं. लेकिन अक्सर गलत सफाई और रखरखाव की वजह से पैनल जल्दी खराब हो जाते हैं. आम गलतियाँ और उन्हें सुधारने के सुझाव , ताकि पैनल लंबे समय तक बेहतर प्रदर्शन करे.

1

कई किसान पैनल की सफाई के लिए कठोर ब्रश या झाड़ू का इस्तेमाल करते हैं. इससे पैनल की सतह पर खरोंच पड़ सकती है और उत्पादन क्षमता घट सकती है. सफाई हमेशा हल्के पानी और मुलायम कपड़े से करें. यह सतह को सुरक्षित रखेगा और पैनल लंबे समय तक बेहतर काम करेगा.

2

पैनल चमकाने के लिए डिटर्जेंट, फिनाइल या एसिड का इस्तेमाल कोटिंग को नुकसान होता है और पैनल जल्दी खराब हो सकता है.इसलिए सफाई के लिए केवल सादा पानी या हल्का साबुन घोल इस्तेमाल करें. इससे पैनल सुरक्षित रहेगा और बिजली उत्पादन क्षमता बनी रहेगी.

3

गर्म पैनल पर तुरंत पानी डालने से थर्मल शॉक हो सकता है, जिससे कांच में दरारें या दाग पड़ सकते हैं.सफाई हमेशा सुबह या शाम को करें, जब सूरज हल्का हो. यह पैनल की लंबी उम्र और सुरक्षित सफाई सुनिश्चित करता है.

4

साफ-सफाई के दौरान सिस्टम चालू रखना खतरनाक हो सकता है. करंट लगने का जोखिम रहता है. बेहतर है कि इन्वर्टर और पैनल को बंद करके ही सफाई करें. इससे कोई दुर्घटना नहीं होगी और आपका काम सुरक्षित रहेगा.

5

ऊँचाई पर लगे पैनल पर सीधे चढ़ना पैनल या ढांचे को तोड़ सकता है.इसलिए हमेशा सीढ़ी और सुरक्षित तरीके से पैनल तक जायें , जरूरत पड़े तो दो व्यक्ति मिलकर काम करें ताकि कोई दुर्घटना न हो.

6

सिर्फ सफाई ही पर्याप्त नहीं है. पैनल की ऊर्जा उत्पादन क्षमता और वायरिंग की नियमित जांच जरूरी है. साल में कम से कम एक बार प्रोफेशनल निरीक्षण जरुर करायें, साथ ही पैनल के आसपास धूल, पत्ते और पक्षियों के गंदगी को भी नियमित रूप से हटाते रहें.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • एग्रीकल्चर
  • कैसे करें सोलर पैनल का रख-रखाव, इन गलतियों से हो जाएगा पूरा सिस्टम खराब
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.