✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

घर बैठे ताजी सब्जी चाहिए? बालकनी में उगा लें ये 5 आसान सब्जियां

रजनी उपाध्याय   |  16 Jan 2026 07:01 AM (IST)
घर बैठे ताजी सब्जी चाहिए? बालकनी में उगा लें ये 5 आसान सब्जियां

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई गार्डनिंग करना चाहता है, लेकिन समय की कमी सबसे बड़ी परेशानी बन जाती है.ऐसे में बालकनी गार्डनिंग एक बढ़िया ऑप्शन है. खास बात यह है कि कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं जिन्हें ज़्यादा मेहनत या रोजाना देखभाल की जरूरत नहीं होती. थोड़ी धूप, थोड़ा पानी और सही गमला मिल जाए तो ये आसानी से उग जाती हैं. आइए जानते हैं ऐसी 5 सब्जियों के बारे में, जिन्हें आप कम समय में बालकनी में उगा सकते हैं.

1

अगर आप बालकनी में फल वाली सब्जी उगाना चाहते हैं तो टमाटर अच्छा विकल्प है.चेरी टमाटर या छोटे किस्म के टमाटर गमलों में आसानी से उग जाते हैं. इन्हें रोजाना 5-6 घंटे धूप चाहिए. सही पानी और कभी-कभार खाद डालने से पौधा लंबे समय तक फल देता रहता है.

2

मेथी बहुत जल्दी उगने वाली सब्जी है. इसके बीज 3-4 दिन में ही अंकुरित हो जाते हैं और 20-30 दिन में कटाई लायक हो जाती है. इसे आप छोटे गमले या ट्रे में भी उगा सकते हैं. रोज थोड़ा पानी देना काफी है. कम देखभाल में हरी-भरी मेथी आपकी रसोई की शान बढ़ा देती है.

3

पालक उन लोगों के लिए बेस्ट है जो कम मेहनत में ज्यादा फायदा चाहते हैं. इसे उगाने के लिए गहरे गमले की ज़रूरत नहीं होती. 6-8 इंच गमले में भी यह अच्छे से उग जाता है. हल्की धूप और नियमित पानी से पालक तेजी से बढ़ता है. पत्तियां काटने के बाद यह फिर से उग आता है, जिससे लंबे समय तक ताजा पालक मिलता रहता है.

4

धनिया बालकनी में लगाने के लिए सबसे आसान सब्जी मानी जाती है. इसके बीज जल्दी अंकुरित हो जाते हैं और 20-25 दिन में पत्तियां तैयार हो जाती हैं. इसे ज्यादा धूप की भी ज़रूरत नहीं होती. बस मिट्टी हल्की और नम रखें. ऊपर से पत्तियां काटते रहें, इससे पौधा दोबारा बढ़ता रहेगा और आपको बार-बार ताजा धनिया मिलता रहेगा.

5

हरी मिर्च का पौधा छोटा होता है और बालकनी में आसानी से फिट हो जाता है. इसे ज्यादा पानी की ज़रूरत नहीं होती, बस मिट्टी सूखने न दें. धूप मिलने पर पौधे में अच्छी संख्या में मिर्ची लगती है. एक बार पौधा तैयार हो जाए तो महीनों तक मिर्च मिलती रहती है.

6

बालकनी में सब्जियां उगाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. गमले में पानी निकलने के लिए छेद जरूर हों. रोज 5-6 घंटे धूप मिले तो पौधे अच्छे से बढ़ते हैं. ज्यादा पानी देने से बचें और हफ्ते में एक बार हल्की जैविक खाद डालें. सही देखभाल से कम समय में भी आपकी बालकनी हरी-भरी किचन गार्डन बन सकती है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • एग्रीकल्चर
  • घर बैठे ताजी सब्जी चाहिए? बालकनी में उगा लें ये 5 आसान सब्जियां
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.