✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Crop Protection From Wild Animals: आपके खेत को जंगली जानवरों से सुरक्षित रखेंगे ये देसी उपाय, नुकसान से बचने के लिए आज ही अपना लें

एबीपी लाइव   |  06 Jun 2026 03:52 PM (IST)
Crop Protection From Wild Animals: आपके खेत को जंगली जानवरों से सुरक्षित रखेंगे ये देसी उपाय, नुकसान से बचने के लिए आज ही अपना लें

आज के समय में खेती करना जितना मेहनत का काम है, उतना ही उस फसल को सुरक्षित रखना मुश्किल है. किसानों की सबसे बड़ी समस्या यह है कि सालभर किसान अपनी फसल में दिन-रात मेहनत करता है, जब फसल बड़ी होती है तो जंगली जानवर उनकी फसल को कुछ घंटों में ही खराब करने लगते हैं. जंगली जानवर या तो खेत में घुसकर फसल को खाते हैं या बस खेत में घूम-घूम कर फसल को खराब कर देते हैं.

1

जैसे नीलगाय, जंगली सूअर, बंदर और अन्य जानवर अक्सर खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे किसान को भारी नुकसान हो जाता है और उनकी मेहनत भी बेकार हो जाती है. ऐसे में किसान ऐसा क्या करे जिससे जंगली जानवर उसके खेत में नुकसान न करें और किसान भी चैन की नींद सो सके, चलिए जानते हैं कुछ उपाय जिन्हें अपनाकर किसान जंगली जानवरों से अपनी फसल की सुरक्षा कर सकते हैं.

Continues below advertisement
2

जंगली जानवरों को खेत से दूर रखने का सबसे आसान तरीका है अपने खेत के चारों तरफ वायर फेंसिंग करना. इसमें किसान उचित दूरी पर खंभे या डंडे गाड़कर उन पर थोड़ी ऊंचाई तक तार बांध सकता है, जिससे जंगली जानवर खेत के अंदर न जा सकें. साथ ही कई किसान बांस और लकड़ी की मदद से भी मजबूत घेराबंदी करते हैं.

Continues below advertisement
3

आजकल किसानों के उपयोग के लिए बाजार में इलेक्ट्रिक वायर फेंसिंग मशीन आ गई है, जिससे जानवरों को काफी मामूली सा करंट का झटका लगता है. यह झटका सिर्फ जानवर को डराने के लिए होता है. इससे उस जानवर को कोई जान का खतरा नहीं होता, बस उस झटके से जानवर खेत से दूर चला जाता है या उस फेंसिंग को पार नहीं करता. यही कारण है कि यह तरीका धीरे-धीरे लोकप्रिय हो रहा है.

4

किसानों के लिए एक सबसे साधारण सा तरीका हो सकता है कि किसान अपने खेत के अंदर थोड़ी-थोड़ी दूरी पर इंसान जैसे दिखने वाले पुतले लगा दें. ये पुतले हवा में हिलते भी हैं, जिससे जानवरों को लगता है कि खेत में इंसान है और वो खेत के अंदर नहीं आते.

5

जंगली जानवर अचानक होने वाली तेज आवाज और चमकदार रोशनी से अक्सर डर जाते हैं. किसान खेतों में टीन के डिब्बे, घंटियां या आवाज करने वाले उपकरण लगा सकते हैं. इसके अलावा रात के समय सोलर लाइट या फ्लैश लाइट लगाने से भी जानवर खेत में आने से बचते हैं.

6

एक सरल उपाय यह भी हो सकता है कि नीलगाय जैसे जानवरों को तेज गंध पसंद नहीं होती. ऐसे में किसान खेत की मेड़ पर ऐसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं जिनकी गंध जानवरों को पसंद नहीं होती जैसे नीम का मिश्रण बनाकर खेत के चारों तरफ स्प्रे करने से भी काफी हद तक जानवरों को नियंत्रित किया जा सकता है. हालांकि यह तरीका हर जगह समान रूप से काम नहीं करता, लेकिन कई मामलों में यह मददगार साबित होता है.

  • हिंदी न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • एग्रीकल्चर
  • Crop Protection From Wild Animals: आपके खेत को जंगली जानवरों से सुरक्षित रखेंगे ये देसी उपाय, नुकसान से बचने के लिए आज ही अपना लें
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.