Coronavirus: चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस पूरी दुनिया में एक करोड़ से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है. हर दिन करीब डेढ़ लाख नए लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अबतक पूरी दुनिया में कोरोना से एक करोड़ 4 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि मरने वालों की संख्या पांच लाख के पार पहुंच गई है. हालांकि, 56 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं. दुनिया के 70 फीसदी कोरोना के मामले सिर्फ 12 देशों से आए हैं. इन देशों में कोरोना पीड़ितों की संख्या 72 लाख से अधिक है.

दुनिया में कहां कितने केस, कितनी मौतें अमेरिका अभी भी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में सबसे ऊपर है. यहां अबतक 26.80 लाख लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं, जबकि एक लाख 28 हजार से ज्यादा लोगों की जा चुकी है. वहीं ब्राजील में भी सिलसिला थम नहीं रहा है. यहां अमेरिका से ज्यादा केस और मौतें दर्ज की जा रही हैं. ब्राजील में पिछले 24 घंटों में कुल 259 हजार नए मामले आए और 727 लोगों की मौत हुई. ब्राजील के बाद रूस और भारत में संक्रमितों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से बढ़ रही है.

  • अमेरिका:   केस- 2,681,527, मौतें- 128,774
  • ब्राजील:      केस- 1,370,488, मौतें- 58,385
  • रूस:          केस- 641,156, मौतें- 9,166
  • भारत:        केस- 567,536, मौतें- 16,904
  • यूके:           केस- 311,965, मौतें- 43,575
  • स्पेन:          केस- 296,050, मौतें- 28,346
  • पेरू:           केस- 282,365, मौतें- 9,504
  • चिली:         केस- 275,999, मौतें- 5,575
  • इटली:        केस- 240,436, मौतें- 34,744
  • ईरान:         केस- 225,205, मौतें- 10,670

12 देशों में दो लाख से ज्यादा केस ब्राजील, रूस, स्पेन, यूके, इटली, भारत, पेरू, चिली, इटली, ईरान, मैक्सिको और पाकिस्तान में कोरोना मामलों की संख्या दो लाख पार हो चुकी है. वहीं टर्की, जर्मनी और साउथ अरब में भी 1 लाख 80 हजार से ज्यादा मामले आए हैं. भारत दुनिया में सबसे ज्यादा केस के मामले में चौथे नंबर पर है, जबकि सबसे ज्यादा मौत की लिस्ट में आठवें नंबर पर है.

ये भी पढ़ें-पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज हमले पर DSP का बयान, कहा लोगों को बंधक बनाने का आतंकियों का प्रयास विफलजर्मनी: शख्स ने टेस्ला से गलती से खरीदी ली 28 इलेक्ट्रिक कारें, करना पड़ा 1.4 मिलियन यूरो का भुगतान