✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

BRICS Summit 2024: शी जिनपिंग और PM नरेंद्र मोदी की मुलाकात पर चीन का गोल-मोल जवाब, जानें- क्या कहा ऐसा

पीटीआई- भाषा   |  Gautam Singh  |  21 Oct 2024 10:42 PM (IST)

Brics summit 2024: पीएम नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग रूस के कज़ान में मंगलवार (22 अक्टूबर) से शुरू हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग ले रहे हैं.

BRICS Summit 2024: शी जिनपिंग और PM नरेंद्र मोदी की मुलाकात पर चीन का गोल-मोल जवाब, जानें- क्या कहा ऐसा

प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनपिंग (फाइल फोटो)

Brics summit 2024: रूस की अध्यक्षता में 22 से 24 अक्टूबर तक 16वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होने जा रहा है. इस बीच, चीन ने सम्मेलन के दौरान मोदी-शी की संभावित मुलाकात के बारे में सोमवार (21 अक्टूबर) को पूछे गए सवालों से साफ बचता नजर आया. दरअसल, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने यहां संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘‘अगर कोई बात सामने आती है तो हम आपको सूचित करेंगे.’’ रूस के कजान में मंगलवार को शुरू हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी और शी चिनफिंग भाग ले रहे हैं.

प्रधानमंत्री मोदी की कजान यात्रा से पहले विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने सोमवार को नई दिल्ली में कहा कि भारत और चीन के वार्ताकार पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गश्त करने के बारे में एक समझौते पर पहुंच गए हैं. मिस्री द्वारा घोषित समझौते पर बीजिंग से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है. जून 2020 में गलवान घाटी में हुई भीषण झड़प के बाद भारत और चीन के संबंधों में खटास आ गई थी. इस झड़प को पिछले कई दशक में दोनों देशों के बीच सबसे गंभीर सैन्य संघर्ष माना जा रहा है.

चीन ने पिछले शुक्रवार को घोषणा की थी कि शी रूस में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां वह ‘ग्लोबल साउथ’ के लिए एकजुटता हासिल करने के वास्ते एक नये युग की शुरुआत को लेकर अन्य पक्षों के साथ मिलकर काम करेंगे.आमतौर पर आर्थिक रूप से कम विकसित देशों या विकासशील देशों को ‘ग्लोबल साउथ’ कहा जाता है.

ब्रिक्स में मूल रूप से ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल थे. मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को नये सदस्यों के रूप में शामिल किया गया है. इस वर्ष के शिखर सम्मेलन का विषय ‘‘न्यायपूर्ण वैश्विक विकास एवं सुरक्षा के लिए बहुपक्षवाद को मजबूत करना’’ है.

मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि शी छोटे-समूह और बड़े-समूह की बैठकों, ‘ब्रिक्स प्लस’ संवाद में भाग लेंगे और अपने महत्वपूर्ण विचार भी रखेंगे. उन्होंने कहा कि शी अंतर्राष्ट्रीय परिदृश्य, ब्रिक्स व्यावहारिक सहयोग, ब्रिक्स तंत्र के विकास और आपसी हितों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर अन्य नेताओं के साथ गहन विचारों का आदान-प्रदान भी करेंगे.

उन्होंने कहा कि चीन अन्य पक्षों के साथ मिलकर ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग के सतत विकास के लिए प्रयास करने को तैयार है, ताकि ग्लोबल साउथ के लिए एकजुटता के माध्यम से ताकत हासिल करने और संयुक्त रूप से विश्व शांति और विकास को बढ़ावा देने के लिए एक नये युग की शुरुआत की जा सके.

ये भी पढ़ें: BRICS Summit 2024: चीन को लेकर ऐसा क्या बोल रहे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, सुनकर अमेरिका को लग जाएगी मिर्ची

Published at: 21 Oct 2024 10:42 PM (IST)
Tags:Xi JinpingBRICS SummitputinPM Modi
  • हिंदी न्यूज़
  • न्यूज़
  • विश्व
  • BRICS Summit 2024: शी जिनपिंग और PM नरेंद्र मोदी की मुलाकात पर चीन का गोल-मोल जवाब, जानें- क्या कहा ऐसा
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.