Saudi Arabia Accident Highlights: सऊदी में 42 भारतीयों की मौत से PM मोदी दु:खी, बोले- 'कर रहे परिवारों की हर संभव मदद'
Saudi Arabia Bus Accident News Highlights: सोमवार को उमरा यात्रियों से भरी बस मक्का से मदीना जा रही थी, जो एक डीजल टैंकर से टकरा गई. इस भीषण दुर्घटना में 42 भारतीय श्रद्धालुओं की मौत हो गई है.
एबीपी न्यूज़ डेस्कLast Updated: 17 Nov 2025 12:29 PM

बैकग्राउंड
सऊदी अरब में सोमवार (17 नवंबर) की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें 42 भारतीयों की मौत हो गई. सभी यात्री उमरा अदा करने के लिए सऊदी अरब...More
सऊदी अरब में सोमवार (17 नवंबर) की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें 42 भारतीयों की मौत हो गई. सभी यात्री उमरा अदा करने के लिए सऊदी अरब गए थे और मक्का से मदीना जा रहे थे. रास्ते में मुफरिहात के पास बस एक डीजल टैंकर से टकरा गई, जिससे बस में भीषण आग लग गई. यह हादसा भारतीय समय के अनुसार करीब 1:30 बजे हुआ.सूत्रों के मुताबिक, मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. सभी यात्री हैदराबाद और तेलंगाना के रहने वाले बताए जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, बस में करीब 20 महिलाएं और 11 बच्चे सवार थे. हादसे के समय कई लोग सो रहे थे, जिसके कारण उन्हें बचने का मौका नहीं मिला.ये सभी लोग मक्का में धार्मिक अनुष्ठान पूरे करने के बाद मदीना की ओर जा रहे थे. दुर्घटना के बाद इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया. इस दर्दनाक सड़क हादसे में 42 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है.
Saudi Arabia Bus Accident Live: सऊदी में 42 भारतीयों की मौत पर पीएम मोदी ने जताया दु:ख
भारतीय नेताओं ने सऊदी अरब के मदीना के पास हुए बस हादसे में भारतीय नागरिकों की मौत पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं. उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की. उन्होंने कहा कि भारतीय मिशन, रियाद स्थित दूतावास और जेद्दा स्थित कौंसुलेट के माध्यम से सभी संभव सहायता प्रदान कर रहा है और सऊदी अधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति का प्रबंधन किया जा रहा है.