Ukraine Russia War Live Updates: यूक्रेन का बड़ा एक्शन, दो दिन में मार गिराए रूस के दो बड़े अफसर, अब रेजिमेंट के कमांडर को किया ढेर

Ukraine Russia War Live Updates: यूक्रेन और रूस के बीच 14वें दिन भी जंग जारी है. इधर, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि वे NATO की सदस्यता नहीं चाहते हैं.

ABP LiveLast Updated: 09 Mar 2022 11:33 PM

बैकग्राउंड

Ukraine Russia War Live Updates: रूस-यूक्रेन के बीच 14वें दिन भी जंग जारी है. इस बीच रूस को आर्थिक तौर पर कमजोर करने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही...More

रूस के हमले के बाद करीब 20 लाख लोगों ने छोड़ा देश यूक्रेन

रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद, दो सप्ताह से भी कम समय में करीब 20 लाख लोगों ने पूर्वी यूरोपीय देश छोड़ दिया है, जिनमें से आधे बच्चे हैं और हर नए दिन के साथ यह पलायन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप का सबसे बड़ा शरणार्थी संकट बनता जा रहा है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. रूसी सेना से घिरे यूक्रेनी शहरों में मानवीय स्थिति और अधिक विकट हो गई है, जिसमें मारियुपोल भी शामिल है, जहां सड़कों पर हर तरफ शव नजर आ रहे हैं और अभी तक वहां कोई मानवीय मदद नहीं पहुंच पाई है. यूक्रेनी सेना के एक अधिकारी ने कहा कि देश को सबसे ज्यादा ‘हवाई रक्षा प्रणाली’ की जरूरत है.