Ukraine Russia War: रूस ने कहा है कि वह यूक्रेन के साथ तीसरे दौर की बातचीत के लिए तैयार है. हालांकि रूस ने आरोप लगाया कि कीव (Kyiv) बैठक को स्थगित करने के लिए "बहाने के साथ आ रहा है." रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (sergey lavrov)  ने मॉस्को में अपने किर्गिज़ समकक्ष के साथ एक समाचार ब्रीफिंग में यह कहा.

लावरोव ने कहा कि रूस यूक्रेन के साथ तीसरे दौर की वार्ता के लिए तैयार है लेकिन अभी के लिए, हमें कोई नई तारीख नहीं मिली है.  हम तैयार थे ... कल शाम से वार्ता का तीसरा दौर आयोजित करने के लिए.

यूक्रेनी राष्ट्रपति पर लगाया आरोप रूसी विदेश मंत्री ने आरोप लगाया कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (volodymyr zelensky) नाटो (NATO) और रूस के बीच संघर्ष को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यदि संघर्ष में नाटो के हस्तक्षेप न करने से ज़ेलेंस्की इतने निराश हैं, तो इसका मतलब है कि वह स्थिति को सुलझाने के लिए गठबंधन पर निर्भर है.

बता दें यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने यूक्रेन पर नो-फ्लाई जोन लागू न करने पर नाटो (NATO) पर जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने कहा कि यह कमजोरी का संकेत है. इसके अलावा जेलेंस्की ने दावा किया है कि अब तक यूक्रेन ने रूस के 10,000 से ज्यादा सैनिकों को मार गिराया है.

यूक्रेन पर लगाया छात्रों को निकालने की अनुमति न देने का आरोपलावरोव (sergey lavrov) ने यह भी आरोप लगाया कि कहा है कि यूक्रेन की सेना (Ukrainian Forces) ने रूस (Russia) को विदेशी छात्रों को खार्कोव/खारकीव (Kharkov/Kharkiv) से निकालने की अनुमति नहीं दी.

यह भी पढ़ेंः

Russia Ukraine War Live: यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की बोले- जल्द हम अपने लोगों से कह सकेंगे, वापस आ जाओ

Ukraine Russia War: अमेरिका और सहयोगी देशों ने पुतिन पर लगाया यूक्रेन के परमाणु संयंत्र पर हमला करने का आरोप, रूस ने किया पलटवार