पोलैंड में एक स्कूल के अंदर महिला ने एक खतरनाक हथियार से हमला कर तीन लोगों को बुरी तरह चोटिल कर दिया. यह पोलैंड की राजधानी वारसॉ में स्थित स्कूल में एक हफ्ते में इसी तरह की तीसरी घटना है. 

Continues below advertisement

न्यूज एजेंसी एपी ने पुलिस के हवाले से बताया कि शनिवार को पोलैंड के एक स्कूल में एक हफ्ते से भी कम समय में तीसरा हमला हुआ है. कैपिटल वारसॉ में एक एजुकेशनल इंस्टिट्यूट के अंदर 21 साल की एक महिला ने तीन लोगों पर हमला किया है. हमलावर महिला ने एक खतरनाक चीज का इस्तेमाल करके 17 साल की लड़की पर हमला किया. इस दौरान 17 और 24 साल के अन्य लोग भी घायल हुए हैं. किसी को भी जानलेवा चोट नहीं आई है. फिलहाल, पुलिस ने एजुकेशनल इंस्टिट्यूट का नाम नहीं बताया है. 

जिस स्कूल में यह घटनाक्रम हुआ है, वो एक हायर सेकेंडरी एजुकेशन इंस्टीट्यूट है. अब तक करीबन 76 लोगों को हिरासत में लिया है. देशभर में 50 हजार स्कूलों की जांच की है. यह कदम हफ्ते की शुरुआत में दो हमलों के बाद और हिंसा रोकने की कोशिशों के तहत उठाया गया था. 

Continues below advertisement

पोलैंड के सभी स्कूलों की सिक्योरिटी बढ़ाई

शुक्रवार को भी पोलैंड के सभी स्कूलों में सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. कुछ जगह पर क्लास को रद्द कर दिया गया है. कई पैरेंट्स ने अपने बच्चों को घर पर ही रखा है. एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है. 

पिछले एक हफ्तों की इन घटनाओं ने चौंकायाइससे पहले हुए दो हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. साथ ही कई बच्चे समेत अन्य लोग घायल हो गए थे. बुधवार को वोकेशनल स्कूल के 19 साल के स्टूडेंट ने अपने साथी स्टूडेंट्स, टीचर्स और राहगीरों पर एक तेज धार वाली चीज से हमला किया. उसने 9 लोगों को घायल कर दिया. फिर भाग गया. हालांकि, बाद में उसे अरेस्ट कर लिया. अगले दिन उसी प्रांत में एक 15 साल के लड़के ने अपने पुराने स्कूल में चाकू से हमला करके स्कूल के एक कस्टोडियन का मर्डर कर दिया. दो अन्य घायल भी हुए. पोलैंड के नागरिकों की तरफ से किए इन हमलों ने पूरे देश को चौंका दिया है. यहां नाबालिगों की तरफ से की जाने वाली हिंसा कोई नई नहीं है. 

गुरुवार रात तक पैरेंट्स के एक ऑनलाइन ग्रुप और मेनस्ट्रीम मीडिया में अफवाहें फैलीं कि हमले सुनियोजित थे. ब्लडी फ्राइडे कहे जा रहे शुक्रवार के दिन को और हमले हो सकते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए, 59 स्कूलों में एहतियात के तौर पर क्लास सस्पेंड कर दी गईं. इनमें ज्यादातर स्कूल माजोवियन जिले में थे. यह राजधानी के पास स्थित है.