PM Modi Israel Visit: 'जल्द फ्री ट्रेड डील को देंगे अंतिम रूप', PM मोदी ने इजरायल संग FTA को लेकर कर दिया बड़ा ऐलान

PM Modi Israel visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजरायल दौरे का आज दूसरा दिन है. उन्होंने इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भारत-इजरायल के बीच हुए समझौते के बारे में बताया.

एबीपी लाइव डेस्कLast Updated: 26 Feb 2026 05:03 PM

बैकग्राउंड

PM Modi Israel visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर इजरायल पहुंचे हैं. गुरुवार (26 फरवरी) को उन्होंने इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की. अपने संबोधन...More

PM Modi Israel Visit Live Updates: इजरायली तकनीक से किसानों को होगा फायदा - प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, इजराइल के सहयोग से भारत में स्थापित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की संख्या 100 तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. विलेज ऑफ एक्सीलेंस बनाने पर भी काम कर रहे हैं. इससे इजराइली तकनीक भारत के गांव गांव तक पहुंचेगी, किसानों को फ़ायदा होगा. भारत में इंडिया-इजराइल इनोवेशन एग्रीकल्चर सेंटर की स्थापना से मज़बूत आधार मिलेगा. इससे इजराइली तकनीक भारत के गांव गांव तक पहुंचेगी, किसानों को फ़ायदा होगा.भारत में इंडिया-इजराइल इनोवेशन एग्रीकल्चर सेंटर की स्थापना से मज़बूत आधार मिलेगा.