नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुनियाभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं. बधाई संदेशों का सिलसिला लोकसभा चुनाव का परिणाम घोषित होने के तीन दिन बाद भी जारी है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी पीएम मोदी को फोन पर बधाई दी है. पीएम मोदी ने उन्हें बधाई के लिए शुक्रिया कहा है.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और दोनों देशों के लोगों की बेहतरी के लिए मिलकर काम करने की इच्छा जताई है. अगले महीने SCO शिखर बैठक में दोनों नेताओं की संभावित मुलाकात से पहले हुआ यह फोन संवाद अहम है.
सऊदी अरब के वली-अहद (युवराज) मोहम्मद बिन-सलमान, कतर के अमीर शेख तमीत बिन-हमद अल-थानी, जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे और श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिन्दा राजपक्षे ने भी प्रधानमंत्री मोदी को फोन कर बधाई दी है.
ओडिशा: BJD विधायक दल के नेता चुने गए नवीन पटनायक, रिकॉर्ड पांचवीं बार बनेंगे सीएम
यह भी देखें