Afghanistan Crisis Live Updates: काबुल धमाके में शहीद हुए जवानों का शव पहुंचा अमेरिका, खुद रिसीव करने पहुंचे राष्ट्रपति जो बाइडेन
Kabul Rocket Attack Today Live Updates: काबुल एयरपोर्ट के करीब अमेरिका ने एक सुसाइड बॉम्बर को मार गिराया. अमेरिका ने कहा कि हमने मानव रहित एयर स्ट्राइक की और हमारा टारगेट सफल रहा.
एबीपी न्यूजLast Updated: 29 Aug 2021 10:46 PM

बैकग्राउंड
Kabul Rocket Attack Today Live Updates: काबुल शहर में बड़ा धमाका हुआ है. काबुल एयरपोर्ट के करीब खाजेह बागरा के रिहाइशी इलाके में एक घर पर रॉकेट दागा गया है....More
Kabul Rocket Attack Today Live Updates: काबुल शहर में बड़ा धमाका हुआ है. काबुल एयरपोर्ट के करीब खाजेह बागरा के रिहाइशी इलाके में एक घर पर रॉकेट दागा गया है. अफगान मीडिया के मुताबिक, घर पर रॉकेट गिरा. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल है. लोग इधर उधर भाग रहे हैं. स्थानीय पत्रकार के मुताबिक, दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी है. अभी तक किसी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है. इससे पहले 26 अगस्त को काबुल एयरपोर्ट के बाद दो सिलसिलेवार धमाके हुए थे जिसमें 170 लोगों की मौत हो गई थी. अमेरिका ने पहले ही किया था अलर्टबता दें कि ये रॉकेट हमला ऐसे समय में हुआ जब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने चेतावनी दी थी कि अगले 24 से 36 घंटे में काबुल एयरपोर्ट को आतंकी एक बार फिर निशाना बना सकते हैं. इस चेतावनी के बाद ही अब फिर से धमाका हुआ है. 26 अगस्त के हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट खोरासान ने ली थी26 अगस्त को काबुल ब्लास्ट की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट खोरासान ने ली थी. इसके बाद अमेरिका ने अफगानिस्तान में आईएसआईएस के ठिकानों पर ड्रोन से हमले किए. इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि हम हमला करने वाले आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा.अमेरिका ने काबुल एयरपोर्ट के तीन फाटकों का नियंत्रण तालिबान को सौंपा, अब सिर्फ एक छोटे से हिस्से पर है कब्जाAfghanistan News: अफगानिस्तान के हालात पर यूएन महासचिव के साथ पी5 की बैठक, काबुल को सेफ ज़ोन बनाने की कोशिश में जुटे फ्रांस और ब्रिटेन
शहीद जवानों के पार्थिव शरीर को रिसीव करने पहुंचे राष्ट्रपति बाइडेन
काबुल एयरपोर्ट पर 26 अगस्त को शहीद हुए अमेरिकी जवानों के शवों को रिसीव करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन खुद पहुंचे हैं. 26 अगस्त को काबुल में आईसिसि खुरासान के हमले में सैकड़ों अफगानी नागरिकों के साथ साथ अमेरिका के 13 जवान भी मारे गए थे. जवानों का पार्थिव शरीर आज अमेरिका पहुंचा है, जिसे रिसीव करने राष्ट्रपति बाइडेन वहां एयरपोर्ट पर मौजूद हैं.