Japan Earthquake Live Updates:जापान में भूकंप से तबाही, 48 लोगों की मौत, PM बोले- वक्त से लगानी होगी दौड़

Japan Tsunami Alert Live: जापान के पश्चिमी क्षेत्र में 7.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप के झटके महसूस किए जाने के तुरंत बाद जापानी सरकार ने सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है.

एबीपी लाइवLast Updated: 02 Jan 2024 02:11 PM

बैकग्राउंड

Japan Tsunami Alert  Live: जापान के पश्चिमी क्षेत्र में 7.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप के झटके महसूस किए जाने के तुरंत बाद जापानी सरकार ने...More

घायलों की खोज और बचाव के लिए वक्त के साथ लगानी होगी दौड़: जापानी पीएम फुमिओ किशिदा

नए साल के मौके पर भूकंप से हुई तबाही को लेकर जापान के पीएम फुमियो किशिदा ने कहा, "देश में बड़े पैमाने पर तबाही हुई है. इमारतें जमींदोज हो गई हैं, समंदर में खड़ी नाव डूब गई हैं, कई लोग मलबे के नीचे दबे हैं इसलिए उन्हें बचाने के लिए हमें वक्त का साथ दौड़ लगानी होगी."