प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजरायल पहुंच चुके हैं. एयरपोर्ट पर बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी पत्नी के साथ पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया. प्रधानमंत्री मोदी अपने 'दोस्त' इजरायली पीएम से मिले सम्मान से गदगद नजर आए. प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट इसके लिए आभार जताया. नेतन्याहू ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, आपका इजरायल में स्वागत करना सम्मान की बात है.
पीएम मोदी के पोस्ट पर दी प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल में एयरपोर्ट पर मिले भव्य स्वागत को लेकर एक्स पर पोस्ट किया था. जिस पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रतिक्रिया दी थी. नेतन्याहू ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी, इजरायल में आपका स्वागत करना बड़े सम्मान की बात है.
स्वागत से बेहद खुश हूं - पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, 'प्रधानमंत्री नेतन्याहू और श्रीमती नेतन्याहू द्वारा हवाई अड्डे पर मेरा स्वागत किए जाने से मैं अत्यंत सम्मानित महसूस कर रहा हूं. मैं द्विपक्षीय चर्चाओं और भारत-इजराइल मित्रता को मजबूत करने वाले सार्थक परिणामों की आशा करता हूं.'
एयरपोर्ट पर नेतन्याहू-मोदी की बैठक
एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक की. इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने दोनों की मुलाकात से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है. जिसमें दोनों नेताओं का दोस्ताना अंदाज दिखाई दे रहा है, दोनों गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाते दिख रहे हैं. इस दौरान नेतन्याहू ने कहा, दिस इज ए बॉन्ड ऑफ रियल फ्रेंडशिप (ये सच्ची दोस्ती का बॉन्ड है).
पीएम मोदी का अहम है इजरायल दौरा
टाइमिंग से लेकर ट्रेड और डिफेंस सेक्टर तक, प्रधानमंत्री का इजरायल दौरा बेहद खास है. इजरायल और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति को लेकर भी समीझा होगी. इसके अलावा रक्षा और सुरक्षा, कृषि, जल प्रबंधन, व्यापार और अर्थव्यवस्था, दोनों देशों के लोगों के बीच आदान-प्रदान सहित कई क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर बातचीत होगी. दोनों नेता प्रधानमंत्री मोदी इजरायली संसद क्नेसेट को संबोधित करेंगे, वह पहले ऐसे नेता होंगे, जो इजरायल की संसद में संबोधन देंगे. साथ ही आज दोनों नेता डिनर भी साथ करेंगे.