Israel-Hamas War Live: गाजा पट्टी में घुसी इजरायली सेना, कहा- 'आतंकवादियों से लड़ने और हमास से बंधकों को छुड़ाने के लिए ऑपरेशन'

Israel-Hamas War Live Updates: इजरायल की सेना ने बताया कि स्पेशल फोर्स के जवान गाजा पट्टी में दाखिल हुए हैं. उन्होंने आतंकवादियों से लड़ने और हमास से बंधकों को छुड़ाने के लिए ऑपरेशन चलाया है.

एबीपी लाइव डेस्कLast Updated: 13 Oct 2023 11:10 PM

बैकग्राउंड

Israel Hamas War Live: इजरायल और हमास के बीच चल रहा युद्ध अपने सातवें दिन में प्रवेश कर गया है. इजरायली एयरफोर्स लगातार गाजा पट्टी पर हमला कर रही है....More

इजरायली हवाई हमले में 70 लोगों की मौत

न्यूज एजेंसी एपी के अनुसार, हमास ने बयान जारी कर कहा है कि गाजा छोड़कर निकल रहे काफिलों पर इजरायली हवाई हमला किया गया है. इसमें 70 लोगों की मौत हो गई. इनमें ज्यादातर बच्चे और महिलाएं हैं.