चीन: मसाज पार्लर में भीषण आग लगने से 18 की मौत, दो जख्मी
एजेंसी | 06 Feb 2017 08:29 AM (IST)
बीजिंग: पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में पैर की मालिश (foot massage) करने वाले एक पार्लर में लगी भीषण आग से 18 लोगों की मौत हो गई. हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए. सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की ख़बर के अनुसार आग लगने की घटना तियानताई काउंटी के जूक्सीटैंग पार्लर में बीते रविवार की शाम करीब पांच बजकर 26 मिनट पर हुई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोगों को आग से बचने के लिए खिड़कियों से कूदते देखा गया. अधिकारियों ने बताया कि आग लगने से आठ लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी जबकि अन्य 10 लोगों की मौत उपचार के दौरान अस्पताल में हुई. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया गया है. ख़बर के अनुसार आग लगने की घटना की जांच की जा रही है