कोरोना वायरस पर अमेरिका और चीन के बीच जुबानी जंग जारी है. चीन ने अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने अमेरिका पर ही वुहान में कोरोना वायरस फैलाने का आरोप लगा दिया. उन्होंने अमेरिका से पारदर्शिता बरतते हुए अपने मरीजों का डाटा सार्वजनिक करने की मांग की.
वुहान में कोरोना वायरस के पीछे अमेरिका जिम्मेदान-चीन
चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आरोप लगाया कि वुहान में कोरोना वायरस फैलने के पीछे अमेरिका जिम्मेदार है. विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि अमेरिेकी सेना ही कोरोना वायरस वुहान लेकर आई है. हालांकि अधिकारी ने अपने आरोप पर कोई सबूत नहीं पेश किया. उन्होंने अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों पर पारदर्शिता बरतने को कहा. अधिकारी ने अमेरिका से अपने देश के संक्रमित नागरिकों का डाटा सार्वजनिक करने की मांग की. इससे पहले भी चीन अमेरिका के बयान को अनैतिक और गैर जिम्मेदार बताकर तीखा विरोध जता चुका था.
कोरोना वायरस पर अमेरिका-चीन के बीच जुबानी जंग
चीन का वुहान शहर इन दिनों महामारी का केंद्र बना हुआ है. वुहान से फैला कोरोना वायरस दुनिया के देशों के लिए भी चिंता का कारण बना हुआ है. इससे संक्रमित होकर चीन समेत दुनिया में करीब 5 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. मगर अमेरिका ने बुधवार को चीन के खिलाफ बयान देकर कूटनीतिक रिश्तों में खलबली मचा दी. अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने कोरोना वायरस की भवायहता को हल्के में लेने पर चीन को कड़ी फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि वुहान में कोरोना वायरस के प्रकोप को छिपानी की कोशिश की गई. जिसके चलते दुनिया दो महीने से इसकी कीमत चुका रही है.
यूपी सरकार ने कोरोना को घोषित किया महामारी, 22 मार्च तक बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
Coronavirus: रोड सेफ्टी सीरीज को टाला गया, सचिन-लारा जैसे दिग्गज ले रहे थे हिस्सा