कोरोना के केस से दुनिया का करीब हर कोना दहला हुआ है. विश्व का सुपर पावर अमेरिका भी इससे अछूता नहीं है. यहां तेजी से संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं. अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना संक्रमण मामलों की संख्या 336,673 वहीं मृतकों की तादाद 9,616 है.

कोरोना से मरनेवालों को दफनाने के लिए कब्रें तैयार

दक्षिण अमेरिका के सबसे बड़े देश ब्राजील ने पहले से ही कोरोना वायरस के मृतकों के लिए तैयारी कर ली है. यहां 11254 मामले संक्रमण के सामने आए हैं जबकि मौत की तादाद 486 है. अधिकारियों ने शवों को दफनाने के लिए हजारों कब्रें पहले से ही खोद रखी हैं. रूसी टूडे ने एक वीडियो ट्वीटर पर साझा किया है. जिसमें देखा जा सकता है महामारी से मरनेवालों के कब्रों की खुदाई की गई है. रूसी टूडे के दावे के मुताबिक हजारों कब्रों का दृश्य पेश करनेवाली जगह ब्राजील का अहम सूबा साउ पौलो है. सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला सूबा साऊ पौलो कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है. यहां 4620 संक्रमण के मामले हैं जबकि मरनेवालों की तादाद 275 है.

घरों से शवों को हटाने के लिए बांटे जा रहे हैं ताबूत

वहीं इक्वाडोर के सबसे बड़े शहर ग्वायाकिल में अधिकारी गत्ते के हजारों ताबूत बांट रहे हैं. उन्होंने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. इसके माध्यम से लोग शवों को अपने घरों से हटाने के लिए मदद मांग सकेंगे. ग्वायाकिल में खतरनाक ढंग से कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता जा रहा है. यहां अस्पताल, शवदाह क्षमता से ज्यादा भरे पड़े हैं. जिसके चलते कुछ परिवार अपने घरों पर शवों को रखने के लिए मजबूर हैं.

हालात इतने खराब हैं कि अस्पताल नए मरीजों को भर्ती नहीं कर रहे हैं. जिसके चलते बिना इलाज के मरीजों की मौत के लिए अंतिम संस्कार को भी जगह नहीं है. दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर में ब्राजील, चिली के बाद तीसरे नंबर पर कोरोना वायरस के मामले सामने आये हैं.

बिजली मंत्री ने बताया- नौ मिनट घरों की रोशनी बंद करने से ग्रिड पर कोई असर नहीं, सबकुछ सामान्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जलाया दीया, ट्वीट कर लिखा- शुभं करोति कल्याणम्