नई दिल्ली: मध्य प्रदेश से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया है जिसके दो सर और तीन हाथ हैं. मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के गंजबासौदा क्षेत्र के एक गांव में रविवार को महिला ने इस बच्चे को जन्म दिया.
विदिशा जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि नवजात शिशु के दो सर हैं लेकिन दिल एक ही है . उसके एक हाथ में दो हथेलियां हैं. इस बच्चे को गंजबासौदा क्षेत्र की रहने वाली 21 साल की बबीता अहिरवार ने जन्म दिया है.
यह बबीता का पहला बच्चा है. बबीता की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी. बच्चा अभी गहन चिकित्सा कक्ष में डॉक्टरों की निगरानी में है. वहीं ऑपरेशन करने वाली डॉक्टर प्रतिभा ओसवाल ने बताया कि ऐसे दो नवजात शिशु जो एक ही शरीर में जुड़े हुए रहते हैं. ऐसे बच्चों को 'कंज्वाइंट बेबी कहते हैं. उन्होंने बताया कि पेट में बच्चा बनते समय ही लाखों में एक ऐसा केस हो जाता है.
यह भी पढ़ें-शिवसेना से संपर्क करने वाले उद्धव ठाकरे के बयान को RSS ने बताया भ्रामक- सूत्रकेंद्रीय मंत्री ने पहले कहा- मनोज तिवारी CM बनें, फिर दी सफाई, AAP बोली- हमें वॉक ओवर मिलाIN Detail: चुनावी नतीजे आने से लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई तक की पूरी कहानीटीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऐसा करिश्मा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी