लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने 25 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया है. इतना ही नहीं मथुरा और अयोध्या में नगर निगम आयुक्त तैनात किए गए हैं. आईएएस अधिकारी उज्जवल कुमार मथुरा और एस राजलिंगम अयोध्या नगर निगम में आयुक्त बनाए गए हैं.
पिछले ही महीने कैबिनेट की बैठक के बाद मथुरा और अयोध्या में नगर निगम बनाने का फैसला हुआ था. आम तौर पर गाजियाबाद या नोएडा में जो नगर निगम के आयुक्त हैं वो पीसीएस होते हैं, लेकिन मथुरा और अयोध्या में आईएएस अफसरों को नगर निगम आयुक्त बनाया गया है.यूपी सरकार ने किए 25 IAS अफसरों के तबादले, मथुरा-अयोध्या में नगर निगम आयुक्त तैनात
ABP News Bureau | 06 Jul 2017 11:59 AM (IST)
