पटना: हाल के दिनों में प्रवासी मजदूरों को बिहार वापस बुलाए जाने को लेकर काफी हंगामा हुआ जिसके बाद ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया. अब मजदूर वापस भी आ रहे हैं. वहीं मजदूरों को लेकर बिहार के खगड़िया से तेलंगना के लिए ट्रेन चली. ट्रेन में कुल 243 मजदूर बैठकर तेलंगाना के लिए रवाना हो गए. यह ट्रेन तेलंगाना के लिग्गमपल्ली रेल जंक्शन के लिए रवाना हुई है.
ट्रेन में वैसे मजदूर हैं जो देश में लॉकडाउन से पहले बिहार आए थे पर यहां पर रह गए. ये सभी तेलंगाना राज्य में मजदूरी करते थे. होली में अपने अपने गांव आने बाद जारी लॉकडाउन में ये लोग यहां फंस गए. खगड़िया के डीएम आलोक रजंन घोष ने कहा कि बिहार सरकार के निर्देश पर सभी मजदूरों को ट्रेन से रवाना किया गया है. ट्रेन का किराया तेलांगना सरकार ने वहन किया है. इस सभी मजदूरों की मेडिकल जांच की गई साथ ही ट्रेन को भी सैनिटाइज किया गया.
सारे एहतियात बरतने के बाद मजदूरों की इस ट्रेन को तेलांगना के लिए हरी झंडी दिखाई गई. ट्रेन आज सुबह 3:45 में खगड़िया स्टेशन से रवाना हुई. डीएम ने कहा कि सिर्फ इच्छुक मजदूर को ही भेजा गया है. जो मजदूर नहीं जाना चाहते थे उन्हें नहीं भेजा गया है.
बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि यह सही है कि जो लोग वापस जाना चाहते हैं उन्हें भी भेजा जा रहा है. वहीं आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि बिहार सरकार अपने राज्य में लोगों को काम नहीं दे पा रही है जो खतरनाक स्थिति पैदा कर रही है.
ये भी पढ़ें-
Lockdown: दिल्ली सरकार ने शराब खरीदने के लिए ऑनलाइन कूपन जारी किए
