पटना: कला संस्कृति एवं युवा विभाग एवं बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड द्वारा किलकारी, पटना में आयोजित त्रिदिवसीय "बाल फिल्म महोत्सव" का बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शुभारंभ किया. इस दौरान जाने-माने अभिनेता मुकेश खन्ना भी मौजूद थे. सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा, ''बिहार सरकार जल्द ही 'बिहार फिल्म पॉलिसी' ला रही है. जिसमें राज्य में शुटिंग होने वाली फिल्मों को सरकार द्वारा अनुदान दिया जाएगा. बिहार सरकार प्रत्येक वर्ष 'बाल फिल्म महोत्सव' का आयोजन करेगी. जिससे राज्य के बच्चों में रचनात्मकता, वैचारिकता और नैतिकता का समुचित विकास हो सके.''
अपने एक दूसरे ट्वीट में उपमुख्यमंत्री ने कहा, ''किलकारी, बाल भवन, पटना में आयोजित त्रिदिवसीय "बाल फिल्म महोत्सव" समारोह में संबोधन- मुझे बड़ी खुशी है कि पहली बार बिहार में "बाल फिल्म महोत्सव"का आयोजन हो रहा है. जिसमें तीन दिनों तक आप बच्चे चिल्ड्रेन फिल्म सोसाइटी ऑफ इंडिया के बेहतरीन चुनिंदा फिल्मों का आनंद उठा पाएंगे.''
इसको लेकर सुशील मोदी ने कई ट्वीट किए. उन्होंने लिखा, ''पप्पू की पगडंडी" फिल्म हमें संदेश देता है कि हमें कभी भी शॉटकर्ट नहीं अपनाना चाहिए. इससे आप जिंदगी में जितना ज्यादा हासिल कर सकते थे उससे कम में समझौता करना पड़ेगा. शॉटकर्ट अपनाने से बड़ी सफलता और बड़ी उपल्बधि से वंचित रह जाएंगे.''
यह भी देखें